Shekhar Kapur ने की थी खुद से 30 साल छोटी एक्ट्रेस से शादी, शबाना आजमी- प्रीति जिंटा को कर चुके हैं डेट

बॉलीवुड
Updated Dec 06, 2019 | 07:05 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Shekhar Kapur Birthday: आज जाने माने फिल्ममेकर शेखर कपूर का बर्थडे है और इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें। शेखर का अफेयर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और शबाना आजमी के साथ रहा है।

Shekhar Kapur Birthday
Shekhar Kapur Birthday 
मुख्य बातें
  • आज जाने माने फिल्ममेकर शेखर कपूर का बर्थडे है और वो 74 साल के हो गए हैं
  • शेखर कपूर ने खुद से 30 साल छोटी एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति से शादी की थी
  • उनका अफेयर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और शबाना आजमी के साथ भी रह चुका है

बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर और एक्टर शेखर कपूर का आज जन्मदिन है और वो 74 साल के हो गए हैं। शेखर का जन्म 6 दिसंबर 1945 को पंजाब के लाहौर में हुआ था। शेखर कपूर सदाबहार एक्टर देव आनंद के भांजे हैं। उन्होंने लंदन से अकाउंटेंट में पढ़ाई की थी लेकिन वो बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए भारत आ गए। उन्होंने साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म मासूम से डायरेक्टर के तौर पर अपना डेब्यू किया था जिसमें नसीरुद्दीन शाह और शबाना आजमी लीड रोल में थीं। 

इसके बाद शेखर ने कई बेहतरीन फिल्मों को डायरेक्ट किया जिसमें मिस्ट इंडिया, बैंडिट क्वीन, द फोर फेदर्स और टाइम मशीन जैसी कई बेहतरीन फिल्मों को डायरेक्ट किया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by @shekharkapur on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by @shekharkapur on

 

शेखर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 1984 में उन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री आई. के गुजराल की भतीजी मेधा गुजराल से शादी की थी लेकिन करीब 10 साल बाद 1994 में दोनों अलग हो गए। शेखर से अलग होकर मेधा ने भजन गायक अनूप जलोटा से शादी की और उनकी तीसरी पत्नी बनीं।   

30 साल छोटी इस एक्ट्रेस से की शादी

मेधा गुजराल से अलग होने के बाद उन्होंने एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति से शादी कर ली, जो कि उम्र में उनके करीब 30 साल छोटी हैं। दोनों ने साल 1997 में शादी की। उनकी एक बेटी हुई जिसका नाम उन्होंने कावेरी रखा। शेखर और सुचित्रा की शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई और साल 2007 में दोनों का तलाक हो गया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by @shekharkapur on

 

प्रीति जिंटा से थीं लिकअप की खबरें

बताया जाता है कि शेखर की दूसरी पत्नी सुचित्रा ने उनसे एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की वजह से तलाक लिया था। खबरों की मानें तो शेखर और प्रीति एक दूसरे के काफी करीब थे, हालांकि प्रीति ने हमेशा इन खबरों का खंडन किया। मालूम हो कि प्रीति भी उम्र में शेखर से करीब 30 साल छोटी हैं।

शबाना आजमी से भी था अफेयर

शेखर कपूर का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था और करीब 9 साल तक दोनों रिलेशनशिप में रहे। यहा तक कि एक्टर के तौर पर फ्लॉप होने के बाद उन्होंने जब डायरेक्शन में अपना हाथ आजमाया तो भी उन्होंने अपनी पहली मासूम में शबाना को ही काम दिया था।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर