सुशांत सिंह राजपूत की मौत का गम नहीं भुला पा रहे हैं शेखर सुमन, इस साल नहीं मनाएंगे बर्थडे

Shekhar Suman Birthday: शेखर सुमन सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद इस साल अपना बर्थडे नहीं मनाएंगे। शेखर ने कहा कि वह सुशांत के लिए कम से कम इतना तो कर सकते हैं।

Sushant Singh Rajput, Shekhar Suman
Sushant Singh Rajput, Shekhar Suman 
मुख्य बातें
  • शेखर सुमन इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे।
  • शेखर सुन ने सुशांत सिंह राजपूत की याद में ये फैसला लिया है।
  • शेखर सुमन ने लिखा कि वह प्रार्थना करते हैं कि सुशांत के दोषी पकड़े जाए।

मुंबई. सात दिसंबर को शेखर सुमन का जन्मदिन होता है। हालांकि, इस साल एक्टर अपना बर्थडे नहीं मनाएंगे। इस साल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उन्होंने कोई भी जश्न न बनाने का फैसला लिया है। 

शेखर सुमन ने ट्वीट कर लिखा, 'मैं 7 दिसंबर को अपना जन्मदिन नहीं मनाऊंगा। सुशांत के लिए कम से कम इतना तो मैं कर सकता हूं। किसी भी तरह के उत्साह का मूड नहीं है।'

शेखर सुमन अपने ट्वीट में आगे लिखते हैं, 'बर्थडे सेलिब्रेट करने की बजाय मैं भगवान से यह प्रार्थना करूंगा कि सुशांत के दोषी पकड़े जाएं और जल्दी से जल्दी यह केस बंद हो।'

चमत्कार की उम्मीद
शेखर सुमन ने इससे पहले एक ट्वीट में कहा था कि उन्हें सुशांत केस में चमत्कार की उम्मीद है। शेखर सुमन ने लिखा, 'बहुत सारे लोग मुझसे मिलते हैं, जो मुझसे सुशांत के मामले के बारे में पूछते हैं।'

एक्टर आगे लिखते हैं, 'मैं कहता हूं, काश मेरे पास उम्मीद और प्रार्थना करने के अलावा, इसका जवाब होता। एक दिन इस मामले में चमत्कार होगा, ऐसा कुछ और नहीं बचा है जो आप कर सकते हैं।' 

रिया को जमानत मिलने से नाराज 
शेखर सुमन इससे पहले ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती को जमानत मिलने से नाराज है। शेखर सुमन ने सोशल मीडिया पर लिखा 'मैं बहुत ही ज्यादा निराश और गुस्सा में हूं, लेकिन, कोई फर्क नहीं पड़ता है। ऊपर एक भगवान है। हम सभी चीजें उस पर छोड़ देना चाहिए। चमत्कार होते हैं।' 

शेखर सुमन ने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'हमें सबीआई पर बहुत भरोसा है। मुझे लगता है कि सीबीआई जो कुछ कर सकती थी वह उसने किया, क्योंकि उन्हें केस काफी देर से मिला था। वह मजबूर थे। उन्होंने सबूत ढूंढने की काफी कोशिश की थी, लेकिन मुझे लगता है तब तक बहुत देर हो गई थी।'      

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर