Shilpa Shetty Net Worth: मुंबई से लेकर लंदन तक में हैं आलीशान घर, जानें कितनी है शिल्पा शेट्टी- राज कुंद्रा की कुल संपत्ति

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के पास कई आलीशान फ्लैट्स से लेकर महंगी कार हैं। आज दोनों के वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर हम आपको बता रहे हैं इस कपल की नेट वर्थ।

Shilpa Shetty with Husband Raj Kundra
Shilpa Shetty with Husband Raj Kundra  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने 12 साल पहले की थी राज कुंद्रा से शादी।
  • शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जाने माने बिजनेसमैन हैं।
  • जानें कितनी है शिल्पा- राज की कुल संपत्ति

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। आज दोनों की शादी को 12 साल पूरे हो गए हैं। जहां एक तरफ शिल्पा शेट्टी टीवी शोज को जज करने के साथ- साथ फिल्मों में काम कर रही हैं तो वहीं राज भी टीएमटी ग्लोबल, वियान इंडस्ट्रीज और जेएल स्ट्रीम प्राइवेट लिमिटेड समेत कई कंपनियों के मालिक हैं। इसके साथ ही मुंबई में उनके रेस्टोरेंट्स भी हैं। आज इस कपल की एनिवर्सरी के मौके पर हम आपको बता रहे हैं कितनी है इनकी नेट वर्थ। 

मुंबई में सी- फेसिंग घर

मुंबई में शिल्पा और राज का खूबसूरत सी- फेसिंग विला है, जिसका नाम किनारा है। शिल्पा अक्सर अपने इस आलीशान विला की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। यहां वो अपने दोनों बच्चों बेटे वियान और बेटी समीशा के साथ रहते हैं। 

लंदन में 7 बेडरूम विला

खबरों की मानें तो शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का लंदन में 7 बेडरूम का खूबसूरत लग्जरी अपार्टमेंट है, जिसे 'राज महल' नाम दिया गया है। 

प्राइवेट जेट

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा उन बॉलीवुड सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हैं जिनके पास प्राइवेट जेट हैं। एक्ट्रेस और उनके पति अक्सर अपने जेट से तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। वेकेशन के लिए वो अक्सर अपने प्राइवेट जेट से ही जाते हैं।

3 करोड़ की रिंग

शिल्पा शेट्टी उन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं जिनकी एंगेजमेंट रिंग काफी महंगी है। जानकारी के मुताबिक शिल्पा की एंगेजमेंट रिंग की कीमत 3 करोड़ रुपये है। 

बुर्ज खलीफा में अपार्टमेंट

इसके साथ ही देश से लेकर विदेश तक में उनके कई अपार्टमेंट हैं। जानकारी के मुताबिक साल 2012 में राज ने बुर्ज खलीफा में 19वीं मंजिल पर लग्जरी फ्लैट खरीदा था, जिसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपये थे। हालांकि बाद में खबरें आईं कि उन्होंने वो फ्लैट बेच दिया।

कार

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के पास एक नहीं बल्कि कई महंगी कारें हैं, जिसमें लैंबोर्गिनी एवेंटेटर भी शामिल है। इस कार की कीमत करीब 6 करोड़ रुपये है। इसके अलावा भी शिल्पा- राज कई महंगी चीजों के मालिक हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की कुल संपत्ति करीब 2,600 करोड़ रुपये है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर