शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बेटे ने महज 10 साल में शुरू किया स्टार्ट अप, विवान का बिजनेस आइडिया देख सेलेब्स हुए हैरान

Shilpa Shetty son become Vivan Enterpreneur : शिल्पा शेट्टी अक्सर अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस इस बार अपने लुक्स को लेकर नहीं बल्कि अपने बेटे की वजह से चर्चा में छाई हुई हैं।

shilpa shetty
shilpa shetty son vivan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शिल्पा शेट्टी एक बार फिर चर्चा में छाई हुई हैं
  • एक्ट्रेस के बेटे ने महज 10 साल की उम्र में शुरू किया अपना बिजनेस
  • एक्ट्रेस का बिजनेस आइडिया देख आप भी हैरान रह जाएंगे

Shilpa Shetty son become Vivan Enterpreneur : बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी स्टनिंग लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस बार एक्ट्रेस अपने बेटे विवान की वजह से चर्चा में हैं। शिल्पा शेट्टी के बेटे विवान महज 10 साल के हैं और उन्होंने अपना नया बिजनेस स्टार्ट अप किया है। एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्रम पर शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपने बेटे का वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने बिजनेस के बारे में बता रहे हैं। एक्ट्रेस के बेटे विवान ने कस्टमाइज्ड स्नीकर्स का काम शुरू किया है। विवान के इस वेंचर को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

शिल्पा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, मेरे बेटा विवान राज ने एक यूनिक बिजनेस वेंचर स्टार्ट किया। छोटे बच्चों के ड्रीम को भी हमेशा बढ़ावा दिया जाना चाहिए। इस बिजनेस का आइडिया, डिजाइन और यहा तक की वीडियो का आइडिया भी इसी का था। इतनी छोटी सी उम्र में विवान इससे आने वाले पैसे को चैरिटी में डालेंगे। 

शिल्पा शेट्टी के बेटे बने स्टार्ट अप

शिल्पा के इस वीडियो पर फराह खान ने कमेंट किया है। एक्ट्रेस के फैन भी उनके बेटे को प्रोत्साहित करते नजर आए। एक्ट्रेस हाल ही में एक इवेंट में फ्रैक्चर पैर के साथ पहुंची थीं। एक्ट्रेस को इस हालत में इवेंट में देखकर हर कोई हैरान रह गया था। इवेंट के दौरान एक्ट्रेस काफी खुश नजर आ रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की थी।

ये भी पढ़ें - Brahmastra: सात फीट लंबे इस विलेन से टकराएंगे रणबीर कपूर, WWE में कई पहलवानों को दे चुके हैं पटखनी

एक्ट्रेस हाल ही में निकक्मा फिल्म में नजर आई थीं। एक्ट्रेस फिल्म सुखी में नजर आएगी। एक्ट्रेस रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर