जन्म के वक्त डॉक्टर ने दे दिया था जवाब, आज अरबों रुपए की मालकिन हैं Shilpa Shetty, विदेश में हैं तीन आलीशान घर

Shilpa Shetty Birthday: 90 के दशक की एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आज अपना बर्थडे मना रही हैं। शिल्पा शेट्टी फिल्मों मेंकाम करने के अलावा एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं। जानिए शिल्पा शेट्टी से जुड़ी दिलचस्प बातें....

Shilpa Shetty
Shilpa Shetty 
मुख्य बातें
  • शिल्पा शेट्टी आज अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • शिल्पा शेट्टी ने साल 1993 में आई फिल्म बाजीगर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
  • शिल्पा शेट्टी कई बिजनेस की मालकिन हैं।

मुंबई. शिल्पा शेट्टी आज अपने 46वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। शिल्पा शेट्टी का असली नाम अश्विनी शेट्टी हैं। शिल्पा शेट्टी ने साल 1993 में आई फिल्म बाजीगर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 1994 में ही उन्‍होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्‍म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' में काम किया जो सुपरहिट रही। 

शिल्पा शेट्टी ने सुपर डांसर के एक एपिसोड में बताया कि जब उनका जन्म हुआ तो उनकी जान को खतरा था। शिल्पा के मुताबिक जब वह गर्भ में थीं तो डॉक्‍टरों ने उनकी मां से कहा था कि उनका बच्‍चा दिन की रोशनी नहीं देख पाएगा।

शिल्पा के मुताबिक डॉक्‍टरों का कहना था कि अगर बच्‍चा जी भी जाता है तो वह नॉर्मल नहीं होगा। शिल्‍पा के टाइम पर उनकी मां को छह महीने तक लगातार ब्‍लीडिंग हुई थी। ये सब जानने के बाद भी शिल्पा की मां ने उन्हें जन्‍म देने का फैसला किया। मां को यह विश्‍वास था कि बच्‍चा सही सलामत होगा।

Shilpa Shetty - Wikipedia

कई साइड बिजनेस की हैं मालकिन
शिल्पा शेट्टी एक्ट्रेस के साथ-साथ एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं। शिल्पा शेट्टी रेस्टोरेंट, स्पा और बार का बिजनेस करती हैं। शिल्पा ने पिछले साल मुंबई के वर्ली इलाके में बेस्टियन चेन नाम का एक नया रेस्टोरेंट शुरू किया है। 

शिल्पा इसके अलावा काफी वक्त तक आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स की भी मालकिन रही हैं। शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। इसके बाद वह अरबों की मालकिन बन गई थीं। 

Shilpa Shetty Kundra's latest post on mental health is worth a read | Filmfare.com

विदेश में आलीशान घर 
शिल्‍पा शेट्टी कुंद्रा विदेश में तीन बेहतरीन घरों की मालकिन हैं। शिल्‍पा को सबसे महंगा वेडिंग गिफ्ट उनके पति ने 19वें फ्लोर का अपार्टमेंट खरीदकर दिया था जो कि दुबई के बुर्ज खलीफा में स्थित है। हालांकि, बाद में कपल ने इस प्रॉपर्टी को बेच दिया था। 

शिल्पा शेट्टी के ब्रिटेन के सरे के वेब्रिज में सात बेडरूम की एक प्रॉपर्टी है, इसका नाम है राजमहल। इसके अलावा उनकी लंदन के मेफेयर और ऑक्‍सफर्ड स्‍ट्रीट पर भी प्रॉपर्टीज हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर