शिल्पा शेट्टी कर रहीं फिल्मों में वापसी, 12 साल बाद साइन की ये बॉलीवुड मूवी

बॉलीवुड
Updated Jul 20, 2019 | 10:13 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

शिल्पा शेट्टी 12 साल बाद फिल्मों में कमबैक करने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि लंबे टाइम से सिल्वर स्क्रीन से गायब शिल्पा शेट्टी एक्टर दिलजीत दोसांझ और यामी गौतम की फिल्म ने दिखाई देंगी।

shilpa shetty All Set to back in bollywood Movies
शिल्पा शेट्टी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शिल्पा शेट्टी लंबे टाइम से टीवी शो सुपर डांसर में बतौर जज नजर आ रही थीं।
  • कुछ टाइम पहले ही शिल्पा का ये डांस शो ऑफ एयर हुआ है।
  • शिल्पा साथ में फिटनेस ऐप, कुकिंग शो और ऐड्स भी करती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को लेकर खबरें हैं कि वो लंबे टाइम बाद बड़े परदे पर लौटने की तैयारी कर रही हैं। उन्हें लेकर खबरें आ रही हैं कि जल्द ही वो एक अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी। लंबे टाइम से सिल्वर स्क्रीन से गायब शिल्पा शेट्टी एक्टर दिलजीत दोसांझ और यामी गौतम की फिल्म ने दिखाई देंगी। बताया जा रहा है कि शिल्पा इस फिल्म में एक बहुत ही महत्वपूर्ण रोल प्ले करती दिखेंगी। 
शिल्पा शेट्टी 12 साल बाद इस फिल्म से कमबैक करने की तैयारी में हैं। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक शिल्पा शेट्टी इस अपकमिंग फिल्म में राइटर का रोल प्ले करने वाली हैं। यहांतक कि फिल्म उन्हीं के नजरिए से दिखाई जाएगी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@theshilpashetty) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@theshilpashetty) on


शिल्पा शेट्टी फिलहाल फैमिली टाइम बिता रही हैं। वो अभी पति राज कुंद्रा और बेटे वियान के साथ लंदन में हॉलिडे पर हैं। बताया जा रहा है कि अगस्त के पहले हफ्ते में शिल्पा शेट्टी मुंबई लौटेंगी। इसी के बाद वो इस अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। लंबे टाइम से शिल्पा शेट्टी टीवी शो सुपर डांसर में बतौर जज नजर आ रही थीं। कुछ टाइम पहले ही उनका ये शो ऑफ एयर हुआ है। शिल्पा साथ में फिटनेस ऐप, कुकिंग शो और ऐड्स भी कर रही थीं। हालांकि लंबे टाइम बाद अब इस फिल्म के जरिए फैन्स उन्हें बड़े परदे पर देख सकेंगे। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@theshilpashetty) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@theshilpashetty) on


शिल्पा शेट्टी की इस फिल्म की कहानी नीरज वोरा ने लिखी है। निधन(2017) से पहले नीरज वोरा ने ये आखिरी स्क्रिप्ट थी। इसकी कहानी एक कपल के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का निर्माण रमेश तौरानी कर रहे हैं। वहीं फिल्म से अजीज मिर्जा के बड़े बेटे हारून मिर्जा डायरेक्शन में कदम रखने जा रहे हैं। बता दें कि हारून मिर्जा ने शाहरुख खान की फिल्म राजू बन गया जेंटलमैन, येस बॉस और पहेली जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया है। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर