[Photos] शिल्पा शेट्टी ने खोला अपना नया आलीशान रेस्टोरेंट, अंदर से है बेहद खूबसूरत

Shilpa Shetty new restaurant: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपना एक और सपना पूरा कर दिया है। शिल्पा शेट्टी ने बांद्रा स्थित नया रेस्टोरेंट खोला है। शिल्पा ने इसकी कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Shilpa Shetty
Shilpa Shetty 
मुख्य बातें
  • शिल्पा शेट्टी ने नया रेस्टोरेंट खोला है।
  • ये पॉपुलर रेस्टोरेंट चेन Bastian का हिस्सा है। 
  • शिल्पा शेट्टी के अलावा उनके पति राज कुंद्रा भी इस मौके पर मौजूद थे।

मुंबई. शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ-साथ एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं। फिटनेस वीडियो के बाद शिल्पा शेट्टी ने हाल में नया रेस्टोरेंट लॉन्च किया है। ये पॉपुलर रेस्टोरेंट चेन Bastian का हिस्सा है। 

शिल्पा शेट्टी ने अपना नया रेस्टोरेंट मुंबई के बांद्रा में खोला है। बैस्टियन रेस्टोरेंट बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बीच बेहद पॉपुलर है। रेस्टोरेंट की ओपनिंग में शिल्पा शेट्टी ने रितेश देशमुख को इनवाइट किया है। 

सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में रितेश और जेनेलिया खाने का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं। शिल्पा शेट्टी के अलावा उनके पति राज कुंद्रा भी इस मौके पर मौजूद थे।

फोटो की है शेयर 
शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर नए रेस्तरां की भीतर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी ने अपने नए मेन्यू में कई सारी नई डिश भी जोड़ दिया है। फोटो में उन्होंने लजीज खाने की फोटो शेयर की है।

इन तस्वीरों के साथ शिल्पा ने लिखा, 'पिछली रात...लगभग 9 महीने बाद मेरा पहला नाइट आउट और डिनर, बास्तियन वर्ली में बेहतरीन खाने को चखने की रात, मौज-मस्ती और दोस्त।'

फिटनेस स्टोर कर चुकी हैं लॉन्च 
शिल्पा शेट्टी इससे पहले अपना अपने योग और फिटनेस वीडियो का कलेक्शन जारी किया था। वहीं, शिल्पा के रेस्टोरेंट की ब्रांच केवल इंडिया ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी फिल्म हंगामा 2 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के अलावा परेश रावल, प्रनीता सुभाष और मीजान जाफरी लीड रोल में हैं। फिल्म को प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर