13 साल बाद पर्दे पर वापसी करेंगी Shilpa Shetty, लुक से लेकर अदाओं तक नहीं बदला एक्ट्रेस का अंदाज

Shilpa Shetty Movies: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की फिल्म निकम्मा इस साल रिलीज होने वाली हैं। एक्ट्रेस 13 साल बाद पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं।

shilpa shetty
shilpa shetty 
मुख्य बातें
  • शिल्पा शेट्टी 13 साल बाद पर्दे पर करेंगी वापसी।
  • 13 साल बाद एक्ट्रेस के लुक में नहीं आया कोई बदलाव।
  • फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहीं हैं शिल्पा शेट्टी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस फिल्मों से दूर हैं, लेकिन आए दिन चर्चा में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस फैंस से जुड़े रहने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती। इन दिनों अपनी कमबैक फिल्म निकम्मा को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए शिल्पा 13 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं। 'निकम्मा' के लिए शिल्पा काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में एक्ट्रेस बिग बॉस 13 के घर में नजर आईं थी, यहां उन्होंने कंटेस्टेंट से बात करते हुए बताया कि वो 13 बाद पर्दे पर नजर आने वाली हैं।

फिल्म निकम्मा में शिल्पा शेट्टी के साथ अभिमन्यु दसानी, शर्ले सेट‍िया मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि फिल्मों से दूर एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसके अलावा इस बीच वो टीवी रियलिटी शो में भी नजर आईं थी। शिल्पा सोशल मीडिया पर टिक टॉक से लेकर फिटनेस वीडियो तक, शेयर करती रहती हैं। हालांकि फिटनेस के मामले में शिल्पा शेट्टी हमेशा हिट रहीं हैं।

44 की उम्र में भी शिल्पा बेहद खूबसूरत और हॉट नजर आती हैं। यही नहीं बॉलीवुड में उनके ठुमके भी खूब पसंद किए जाते हैं। इस बात की जानकारी खुद सलमान खान ने दी है। बिग बॉस 13 में सलमान खान ने बताया कि शिल्पा के ठुमकों के आगे सभी पीछे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

 

एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म अपने में नजर आईं थी। इस फिल्म में वो सनी देओल के अपोजिट नजर आई थी। फिल्म में वो एक घरेलू महिला का किरदार निभाया था। फिल्म में सनी देओल के अलावा बॉबी देओल और कटरीना कैफ भी थे। फिल्म निकम्मा के अलावा एक्ट्रेस इस साल हंगामा 2 में भी दिखाई देंगी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

 

फिल्म हंगामा 2 में वो परेश रावल के साथ दिखाई देंगी। बता दें कि फिल्म बाजीगर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली शिल्पा शेट्टी का करियर काफी उतार-चढाव से भरा था। लेकिन एक्ट्रेस ने हर बार खुद को साबित किया और वापस पर्दे पर नजर आईं। बॉलीवुड में 90 के दशक में शिल्पा हिट एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

 

डांस, कॉमेडी और शानदार एक्टिंग के अलावा शिल्पा शेट्टी एक अच्छी कुक भी हैं। शिल्‍पा आए दिन अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर नई-नई रेसिपी और उन्‍हें बनाने का तरीका शेयर करती रहती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर