Shilpa Shetty Raj Kundra Daughter: शिल्पा शेट्टी दूसरी बार बनीं मां, शादी के 11 साल बाद हुआ बेटी का जन्म

Shilpa Shetty Welcomes Daughter: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी दूसरी बार 44 साल की उम्र में मां बन गई हैं। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर एक बेटी का जन्म हुआ है...

Shilpa shetty became Mother Second Time Blessed With baby girl
शिल्पा शेट्टी की बेटी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर एक बेटी का जन्म हुआ है।
  • 15 फरवरी को शिल्पा की बेटी का जन्म हुआ और अब वो घर आ गई हैं।
  • शिल्पा और राज ने बेटी का नाम समीशा शेट्टी कुंद्रा रखा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी दोबारा से मां बन गई हैं। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर एक बेटी का जन्म हुआ है। शिल्पा शेट्टी ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। शिल्पा शेट्टी ने बेटी का एक फोटो शेयर किया है। जिसमें नन्ही परी उनका हाथ थामे नजर आ रही है। 
शिल्पा शेट्टी ने बताया कि बेटी का जन्म 15 फरवरी 2020 को हुआ है। अब करीब 6 दिन बाद शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने इस खुशी को फैन्स के साथ साझा किया है।
शिल्पा शेट्टी ने इस खुशी को जाहिर कर लिखा, 'ओम श्री गणेशाय नम: - हमारी प्रार्थनाओं का इस चमत्कार के साथ उत्तर आया है। बहुत खुशी हो रही है इस बात की घोषणा करते हुए कि हमारे घर नन्ही परी Samisha Shetty Kundra आई है। समीशा शेट्टी कुंद्रा का जन्म 15 फरवरी 2020 को हुआ और अब जूनियर SSK घर आ गई है। संस्कृत में स का मतलब प्राप्ति होता है और मिशा का अर्थ किसी देवता की तरह है। यानी कि आप इस नाम को लक्ष्मी देवी मानें। जिसने हमारे परिवार को पूरा किया है।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@theshilpashetty) on

शिल्पा की बेटी का जन्म सेरोगेसी के जरिए हुआ है। इससे पहले शिल्पा और राज कुंद्रा का एक बेटा विवान है। जिसका जन्म 2012 में हुआ था। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@theshilpashetty) on

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने शादी से पहले एक दूसरे को करीब दो साल तक डेट किया था, इसके बाद 22 नवंबर 2009 को वो शादी के बंधन में बंधे। शिल्पा से पहले राज ने कविता से शादी की थी और दोनों की एक बेटी भी है। लेकिन उनकी शादी लंबे समय तक नहीं टिक पाई और दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने शिल्पा से शादी की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@theshilpashetty) on

शिल्पा शेट्टी जल्द बड़े पर्दे पर कमबैक करने जा रही हैं। शिल्पा फिल्म हंगामा 2 में नजर आएंगी। उनके अलावा फिल्म में एक्टर परेश रावल, मिजान जाफरी और प्रनिता सुभाष भी नजर आएंगी। फिल्म को प्रियदर्शन डायरेक्ट करेंगे और ये फिल्म अगले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त, 2020 को रिलीज होगी। मालूम हो कि शिल्पा शेट्टी फिल्म निकम्मा में भी नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर