समीर सोनी संग रोमांस करेंगी शिल्पा शेट्टी, कमबैक फिल्म निकम्मा में बनेंगे लवर

बॉलीवुड
Updated Sep 24, 2019 | 17:03 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

शिल्‍पा शेट्टी 13 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक करने वाली हैं। खास बात ये है कि शिल्पा अपनी नई फिल्म में फेमस एक्टर समीर सोनी के साथ रोमांस करती नजर आएंगी...

Shilpa Shetty in comeback film Nikamma romance With Bollywood Actor Samir Soni
शिल्पा शेट्टी और समीर सोनी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शिल्पा शेट्टी एक बार फिर बॉलीवुड फिल्मों में वापसी कर रही हैं।
  • शिल्पा की इस कमबैक फिल्म का नाम निकम्मा बताया जा रहा है।
  • इस फिल्म में अभिमन्यु दासानी और शिरले सेतिया लीड रोल में नजर आएंगे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने फैंस के लिए वापसी कर रही हैं। शिल्‍पा शेट्टी 13 साल बाद बॉलीवुड में फिल्म निकम्मा से कमबैक करने वाली हैं। खास बात ये है कि शिल्पा इस फिल्म में फेमस एक्टर समीर सोनी के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। इस बात का खुलासा खुद समीर ने किया है। 
हाल ही में समीर सोनी ने शिल्पा शेट्टी के साथ फिल्म करने को लेकर अपनी एक्साइटमेंट शेयर की है। समीर ने बताया, 'मैं उनसे कई बार मिला हूं और वो उन बेहतरीन लोगों में से हैं जिन्हें मैं जानता हूं।' समीर सोनी ने ये भी बताया कि अपकमिंग फिल्म निकम्मा में वो शिल्पा शेट्टी के ऑनस्क्रीन हसबैंड का रोल प्ले कर रहे हैं। इस रोल को लेकर समीर काफी खुश भी हैं। आपको बताते चलें कि समीर सोनी अब तक टीवी पर जस्सी जैसी कोई नहीं और परिचय जैसे सीरियल में काम कर चुके हैं। आखिरी बार उन्हें फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 में देखा गया था। वहीं समीर के पास अपकमिंग प्रोजेक्ट में मुंबई सागा भी है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@theshilpashetty) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@samirsoni123) on

शिल्पा शेट्टी की इस कमकैब फिल्म की पुष्टि वैसे फ‍िल्‍म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट कर की थी। तरण ने बताया था कि शिल्‍पा लंबे वक्‍त बाद फ‍िल्‍म निकम्‍मा से वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में अभिमन्यु दासानी और शिरले सेतिया लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं शिल्‍पा का किरदार काफी अहम होगा। फिल्म के निर्देशन शब्बीर खान कर रहे हैं। शिल्पा ने इस नई फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है और ये अगले 2020 के मिड में रिलीज होगी। 
बता दें, आखिरी बार शिल्पा को फिल्म 'अपने' में देखा गया था और उसके बाद वो केवल टीवी रियलिटी शोज में जज के रूप में दिखाई दे रही थीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर