Shilpa Shetty Video: शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा को मारा थप्पड़, बोलीं- औकात में रहो

Shilpa Shetty Funny Video: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने पति राज कुंद्रा को थप्पड़ मारती नजर आ रही हैं। यह वीडियो वायरल हो गया है।

Raj Kundra and Shilpa Shetty
Raj Kundra and Shilpa Shetty  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने पति राज कुंद्रा को थप्पड़ मारती दिख रही हैं
  • शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा का ये वीडियो वायरल हो गया है
  • मालूम हो कि शिल्पा शेट्टी और उनके राज कुंद्रा टिकटॉक पर काफी एक्टिव हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन वो हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी हुईं हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 15 मिलियन यानी 1.5 करोड़ फॉलोअर्स हैं और इसके साथ ही वो और उनके पति राज कुंद्रा दोनों टिकटॉक पर भी काफी एक्टिव हैं।

हाल ही में उनके पति ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें शिल्पा उन्हें गाल पर थप्पड़ मारती दिख रही हैं। दरअसल इस वीडियो में कपिल शर्मा, अनिल हसनंदानी, रितेश देशमुख और आर. मााधवन जैसे कई सेलेब्स इस बात पर हैरानी जताते नजर आ रहे हैं कि तीन महीने में टिकटॉक पर राज कुंद्रा के 1 मिलियन यानी 10 लाख फॉलोअर्स कैसे हो गए। इसके बाद वीडियो में राज कुंद्रा अक्षय कुमार के गाने 'ना हम अमिताभ पर ना दिलिप कुमार' पर डांस करते दिखते हैं कि तभी शिल्पा आती हैं और उन्हें थप्पड़ मारकर कहती हैं, 'औकात में रहो... मेरे पति हो'।

इस वीडियो में पति को थप्पड़ मारती दिखीं शिल्पा शेट्टी

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Raj Kundra (@rajkundra9) on

हाल ही में दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं शिल्पा- राज कुंद्रा

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा हाल ही में दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं और पिछले महीने 15 तारीख को दोनों सरोगेसी के जरिए उनकी बेटी समीशा का जन्म हुआ है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की थी जिसमें उनकी बेटी उनकी उंगली थामे नजर आ रही थीं। इस फोटो को पोस्ट कर शिल्पा ने बताया था कि वो दूसरी बार मां बनी हैं और उनके घर बेटी का जन्म हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बेटी के नाम का मतलब भी बताया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

कमबैक करने जा रही हैं शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। वो फिल्म निकम्मा से कमबैक करने जा रही हैं। फिल्म में शिल्पा शेट्टी के अलावा भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेठिया लीड नजर आएंगी। इसके साथ ही शिल्पा साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म हंगामा की सीक्ल फिल्म हंगामा 2 में भी नजर आएंगी, जिसमें उनके अलावा परेश रावल, मिजान जाफरी और प्रनिता सुभा, होंगी। फिल्म इस साल 14 अगस्त को रिलीज होगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर