Tik Tok Video: शिल्पा शेट्टी के इस हरकत से डरे उनके पति करण कुंद्रा, खुद को कमरे में किया बंद

Shilpa Shetty Tik Tok Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का टिक टॉक वीडियो इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस की एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आ रही है।

shilpa shetty
shilpa shetty 
मुख्य बातें
  • हाल ही में शिल्पा शेट्टी का एक टिक टॉक वीडियो ट्रेंड कर रहा है।
  • इस वीडियो में शिल्पा के पति करण कुंद्रा भी दिखाई दे रहे हैं।
  • शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो को 1.4 मिलियन लोगों ने लाइक किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी दर्शकों के जुड़े रहने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए खुद से जुड़ी जानकारी अक्सर शेयर करती रहती हैं। अब इसी बीच एक्ट्रेस टिक टॉक पर भी आ चुकी हैं। कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वो अब टिक टॉक पर भी नजर आएंगी। बता दें कि एक्ट्रेस टिक टॉक पर एक से बढ़कर एक वीडियो अपलोड करती रहती हैं। इन वीडियो में वो ज्यादातर अपने पति करण कुंद्रा के साथ दिखाई देती हैं।

हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने टिक टॉक पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनके पति करण कुंद्रा भी दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में दोनों थोड़ी देर हंसते हैं, अचानक शिल्पा शेट्टी की हंसी सुन करण कुंद्रा डर जाते हैं। इस दौरान करण खुद को कमरे में बंद कर लेते हैं। बता दें कि करण का रिएक्शन देख दर्शकों की हंसी छुट जाएगी। 

वहीं एक्ट्रेस के इस वीडियो को 1.4 मिलियन लोगों ने लाइक किया है। इसके अलावा 7.3K लोगों ने कमेंट किया है। एक्ट्रेस रोजाना टिक टॉक पर वीडियो अपलोड करती रहती हैं।

 

 

 

 

 

@theshilpashetty Naye saal mein kuch naya meri taraf se ??... Presenting #ShilpaKaFuntra #fyp #gyaan #comedy #fun #onsets original sound - Lakhan Ghotkar

 

शिल्पा शेट्टी अक्सर फिटनेस को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस अपने फैंस को हेल्दी खाना खाने के अलावा योगा के खास टिप्स देती रहती हैं। वहीं एक्ट्रेस को उनके संडे बिंज के लिए भी जाना जाता है, जिसमें उनके फैंस उन्हें व्यायाम और डाइट से दूर लजीज खाते हुए देखते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर