बार-बार जींस ठीक करती दिखीं शिल्पा शेट्टी, तस्वीर देख बोले यूजर्स-'बेल्ट नहीं है बेचारी के पास'

बॉलीवुड
Updated Aug 10, 2019 | 16:42 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अक्सर स्टाइलिश दिखना पसंद करती है, लेकिन कई बार यही अंदाज उनके लिए भारी पड़ जाता है। कुछ ऐसी ही हालात का सामना बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को करना पड़ा।

shilpa shetty trolled
shilpa shetty  |  तस्वीर साभार: Instagram

शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस के साथ-साथ ग्लैमरस अंदाज के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं। जबरदस्त फिटनेस की वजह से उनके हर लुक को बेहद पसंद किया जाता है, लेकिन हाल ही में उनके कपड़े को देखने के बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। सामने आए तस्वीर में शिल्पा शेट्टी अपने कपड़ों में काफी असहज दिख रही हैं। जिसकी वजह से लोग लगातार कमेंट कर एक से बढ़कर एक सलाह दे रहे हैं।

फिल्मों से दूर शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कभी योग तो कभी वर्कआउट वीडियो शेयर कर लोगों के बीच चर्चा में छाई रहती हैं। रियल लाइफ में अक्सर ट्रेंड और स्टाइलिश लुक में नजर आने वाली शिल्पा शेट्टी की हाल ही में एक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस जींस संभालती नजर आईं।

तस्वीर में देख सकते हैं कि शिल्पा पिंक टीशर्टी और व्हाइट जींस पहनी हुई हैं, जिसमें वो बेहद कूल दिखाई दे रही हैं। लेकिन जींस ढीली होने की वजह से उसे बार बार ठीक करती नजर आईं

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

सोशल मीडिया पर शेयर इस तस्वीर को देखने के बाद यूजर्स लगातार ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-'बेल्ट नहीं है बेचारी के पास' तो दूसरे यूजर ने लिखा पैंट ढीली हो रही है। इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा  'क्या इनकी पैंट नीचे खिसक रही है?'। वैसे ये पहली बार नहीं जब किसी एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहो हो। आए दिन सोशल मीडिया पर एक्ट्रेसेस  अपने आउटफिट को ट्रोल होती रहती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

बॉलीवुड में शिल्पा अपने फिटनेस को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। आए दिन अपने योग की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 44 की उम्र में भी शिल्पा परफेक्ट फिगर के लिए योग और खास डाइट को श्रेय देती हैं। पिछले दिनों वो डांस रियलिटी शो में बतौर जज के तौर पर नजर आईं थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर