Top Bollywood news: वायरल हुआ Shilpa Shetty का हेलोवीन लुक, 9000 फीट की ऊंचाई पर कैंपिंग करते नजर आए Dharmendra

बॉलीवुड
भाग्य लक्ष्मी
Updated Nov 01, 2021 | 22:33 IST

Bollywood Trending News: आज सुर्खियों में शिल्पा शेट्टी से लेकर सुष्मिता सेन, आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत, आर्यन खान, सनी देओल और धर्मेंद्र तक यह बॉलीवुड सितारे छाए रहे।

top bollywood news 01 november 2021 in hindi, trending bollywood news today
बॉलीवुड जगत की खबरें  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शिल्पा शेट्टी का हेलोवीन लुक।
  • बेटे सनी देओल के साथ कैंपिंग करते नजर आए धर्मेंद्र।
  • आर्यन खान के इंस्टाग्राम से हटाई गई डिस्प्ले फोटो।

Top Bollywood News, 01 November 2021: आज बॉलीवुड इंडस्ट्री (Bollywood Industry) से कई खबरें सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर आज शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की खतरनाक स्माइल वाली तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। दरअसल, हेलोवीन के अवसर पर बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा की है जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स थर-थर कांप रहे हैं। अपने सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी ने अपनी बहुत ही डरावनी वीडियो शेयर की है जिसमें वह एक भूतिया गुड़िया बनी हैं। शिल्पा शेट्टी का यह वीडियो देखकर हर एक सोशल मीडिया यूजर्स को एनाबेल गुड़िया की याद आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने अपने फैंस को हैप्पी हेलोवीन कहा है।

सुष्मिता सेन के भाई-भाभी के घर नन्हीं परी ने लिया जन्म

आज सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के घर खुशियां मनाई जा रही हैं। दरअसल, सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन (Rajeev Sen) और उनकी पत्नी चारू असोपा (Charu Asopa) आज एक बच्ची के माता-पिता बन गए हैं। अपने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी देते हुए राजीव सेन ने अपनी बेटी की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह अपनी बेटी को गोद में उठा रहे हैं।

सामने आई आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म डॉक्टर जी का रिलीज डेट 

बॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म डॉक्टर जी (Doctor G) के रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ‌स्टारर फिल्म डॉक्टर जी 17 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक डॉक्टर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह के साथ इस‌ फिल्म में शेफाली शाह (Shefali Shah) भी नजर आएंगी।

आर्यन खान के इंस्टाग्राम हैंडल से हटाई गई डिस्प्ले फोटो

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और गौरी खान (Gauri Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) करीब 1 महीने बाद अपने घर जमानत पर लौट आए हैं। उन्हें मुंबई क्रूज ड्रग मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसी बीच आर्यन खान के इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ बदलाव देखे गए हैं। आर्यन खान के इंस्टाग्राम से डिस्प्ले पिक्चर को हटा दिया गया है। ई टाइम्स की खबर के अनुसार, मन्नत लौटने के बाद आर्यन खान ने यह कदम उठाया है। 

भीषण हादसे का शिकार हुईं पूर्व मिस केरल

एंटरटेनमेंट जगत से आज दुखी कर देने वाली खबर सामने आई है। 2019 में मिस केरल कंपटीशन की विजेता रहीं एंसी कबीर (Ancy Kabeer) और दूसरे स्थान पर रनर-अप रहीं अंजना शाजन (Anjana Shajan) की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। पुलिस से यह जानकारी मिली है कि एक बाइक चालक को बचाने की कोशिश में एंसी और अंजना की कार हादसे का शिकार हो गई। एंसी और अंजना के साथ कार में दो अन्य लोग भी शामिल थे जो घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

कैंपिंग करते नजर आए सनी देओल और धर्मेंद्र

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने पिता धर्मेंद्र (Dharmendra) के साथ कैंपिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ सनी देओल ने यह लिखा है कि वह दोनों अपने सपने पूरे कर रहे हैं। सनी देओल और धर्मेंद्र जमीन से करीब 9000 फीट की ऊंचाई पर कैंप में बैठे नजर आए। 


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर