श्रद्धा कपूर ने दीपिका पादुकोण को दी मात, Insta पर दूसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय एक्ट्रेस बनीं

Shraddha Kapoor Defeats Deepika Padukone: श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण को दी मात। दूसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली इंडियन एक्ट्रेस बनीं श्रद्धा कपूर।

Shraddha Kapoor and Deepika Padukone
Shraddha Kapoor and Deepika Padukone  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • श्रद्धा कपूर ने दीपिका पादुकोण को दी मात
  • इंस्टाग्राम पर दूसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली एक्ट्रेस बनीं
  • श्रद्धा तीसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय बन गई हैं

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की सबसे कामयाब और पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। वो अपने काम और फिल्मों को लेकर चर्चा में रहती हैं और अब एक बार फिर वो खबरों में बनी हुई हैं। इस बार वजह उनकी फिल्में नहीं बल्कि कुछ और है। दरअसल श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को मात दे दी है। 

श्रद्धा कपूर ने दी दीपिका पादुकोण को मात

इंस्टाग्राम पर हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के फॉलोअर्स 50 मिलियन यानी 5 करोड़ के पार हो गए थे और इसके साथ ही वो तीसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय सिलेब्रिटी बन गई थीं लेकिन अब फॉलोअर्स के मामले में श्रद्धा ने दीपिका को मात दे दी है। इंस्टाग्राम पर दीपिका के 50.4 मिलियन फॉलोअर्स तो वहीं श्रद्धा के 50. 5 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। 

इस भारतीय के हैं सबसे ज्यादा फॉलोअर्स

दीपिका और श्रद्धा से पहले बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा 50 मिलियन फॉलोअर्स के आंकड़े को पार करने वाली अभिनेत्री बनीं। इंस्टाग्राम पर प्रियंका के 54.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं क्रिकेटर विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए वाले भारतीय हैं जिनके फॉलोअर्स की संख्या 68 मिलियन के पार है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

वर्कफ्रंट

श्रद्धा कपूर आखिरी बार डायरेक्टर अहमद खान की फिल्म बागी 3 में नजर आईं थीं जिसमें वो टाइगर श्रॉफ के साथ दिखी थीं। फिल्म बॉक्सऑफिस पर कमाल कर रही थी और दर्शकों को पसंद आ रही थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते कुछ ही समय में थियेटर बंद हो गए और सिनेमाघरों से फिल्म को हटाना पड़ा। अब श्रद्धा कपूर लव रंजन की फिल्म में एक्टर रणबीर कपूर के अपोजिट नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर