ये हैं इंडस्‍ट्री के नए 'ज‍ितेंद्र', शुभ मंगल ज्‍यादा सावधान में कर रहे हैं आयुष्‍मान से रोमांस

बॉलीवुड
Updated Sep 19, 2019 | 19:52 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान लगातार चर्चा में है। फिल्म में एक्टर गे किरदार में दिखाई देंगे। वहीं फिल्म में एक्टर के लव इंटरेस्ट का किरदार जितेंद्र कुमार निभाएंगे।

Jitendra kumar
Jitendra kumar 
मुख्य बातें
  • जितेंद्र कुमार शुभ मंगल ज्यादा सावधान में आयुष्मान खुराना के अपोजिट दिखाई देंगे
  • शुभ मंगल ज्यादा सावधान से पहले जितेंद्र कुमार फिल्म गॉन केश में नजर आ चुके हैं
  • फिल्मों से पहले एक्टर वेब शो खूब पसंद किए जा चुके हैं

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना एक बार फिर से पर्दे पर दमदार किरदार निभाने जा रहे हैं। उनकी फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान की तैयारी शुरू हो चुकी है। फिल्म अगले साल तक रिलीज कर दी जाएगी। वहीं हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है। पोस्टर के साथ ही फिल्म की स्टारकास्ट का खुलासा भी हो गया है। फिल्म में आयुष्मान गे किरदार निभाने वाले हैं। वहीं उनके लव इंटरेस्ट के किरदार में जितेंद्र कुमार दिखाई देंगे।

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में जितेंद्र कुमार, आयुष्मान खुराना के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। बता दें कि सोशल मीडिया पर जितेंद्र कुमार को लोग जीतू भैया के नाम से जानते हैं। यूट्यूब सेंसशेन जितेंद्र कुमार सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। एक्टर बनने से पहले जितेंद्र आईआईटी खड़गपुर से सिविल इंजीनियरिंग में पढ़ाई की है। दूसरे एक्टर्स की तरह वो भी शाहरुख खान के बहुत बड़ फैन हैं।

इसके अलावा कॉलेज में वो बॉलीवुड के कई एक्टर की मिमीकरी भी करते थे। जिसमें नाना पाटेकर और अमिताभ बच्चन जैसे एक्टर्स शामिल हैं। खबरों के मुताबिक मेकर्स फिल्म में किसी फ्रेश चेहरे को लेना चाहते थे। ऐसे में जितेंद्र कुमार एकदम फिट बैठे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Jitendra kumar (@jitendrak1) on

बता दें कि आयुष्मान की फिल्म शुभ मंगल सावधान के हिट होने के बाद से ही इसके सीक्वल की चर्चा शुरू हो गई थी। फिल्म में जितेंद्र कुमार की एंट्री कई बार ऑडिशन देने के बाद हुई है। फिल्मों से पहले जितेंद्र को वेब शो में काफी देखा गया है। बता दें कि फैंस उनकी कॉमेडी परफॉर्मेंस को खूब पसंद करते हैं। वहीं शुभ मंगल ज्यादा सावधान से पहले एक्टर फिल्म गॉन केश में भी नजर आ चुके हैं। फिल्म में श्वेता त्रिपाठी मुख्य भूमिका में नजर आई थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Jitendra kumar (@jitendrak1) on

फिल्म गॉन केश में वो श्री जोये का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी और श्वेता की केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आई थी। लेकिन फिल्म बॉक्स-ऑफिस खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर