Tik tok Video: श्वेता तिवारी की ऑनस्क्रीन बेटी का नहीं देखा होगा ये अंदाज, अनुष्का शर्मा बन की जबरदस्त एक्टिंग

बॉलीवुड
Updated Oct 27, 2019 | 14:30 IST | Priyanka Singh

टिक टॉक लोगों का पसंदीदा एप बन गया है। टीवी से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक इस एप के जरिए अपनी एक्टिंग का जलवा बिखरेते रहते हैं। हाल ही में टिक टॉक स्टार आशिका भाटिया का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

Aashika bhatia tik tok video
Aashika bhatia tik tok video 

Aashika bhatia Tik tok Video viral: टिक टॉक पर आए दिन कई एक्टर्स अपने वीडियो अपलोड करते रहते हैं। इन वीडियो में वो कभी एक्टिंग और तो कभी डांस करते दिखाई देते हैं। हाल ही में टीवी में चाइल्ड आर्टिस्ट बनकर लोगों के दिल में खास जगह बनाने वाली आशिका भाटिया का टिक टॉक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि आशिका टिक टॉक पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने वीडियो आए दिन अपलोड करती रहती हैं। इन वीडियो में उनके एक्सप्रेशन देखते बन रहे हैं।

आशिका टीवी सीरियल परवरिश में श्वेता तिवारी की बेटी की भूमिका में नजर आईं थी। इस शो में लोगों ने उन्हें खूब प्यार दिया था। लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत धारावाहिक मीरा में मीरा की मुख्य भूमिका से की थी। इस किरदार में लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया था।

वहीं हाल ही में उन्होंने एक टिक टॉक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में वो फिल्म ये दिल है मुश्किल में अनुष्का शर्मा के डायलॉग को बोलती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके एक्सप्रेशन वाकई जबरदस्त है।

 

 

बता दें कि आशिका भाटिया इससे पहले भी कई वीडियो अपलोड कर चुकी हैं। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। बता दें कि टिक टॉक पर उन्हें 11.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

 

 

बता दें कि टिक टॉक ने कई यूजर्स को स्टार बना दिया है। आशिका टीवी सीरियल परवरिश- कुछ खट्टी कुछ मीठी के बाद किसी सीरियल में नजर नहीं आई थी। पर्दे से दूर आशिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी टिक टॉक वीडियो को इंस्टाग्राम पर भी शेयर करती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर