Simi Garewal के दादाजी को क्वीन विक्टोरिया ने दी थी तलवार, फिल्मों में काम करने के लिए की थी भूख हड़ताल

Simi Garewal Birthday: वेट्रन एक्ट्रेस सिमी गरेवाल का आज बर्थडे है। महज 15 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखने वालीं सिमी को फिल्मों में काम करने के लिए भूख हड़ताल में बैठना पड़ा था। जानिए कुछ Facts...

Simi Garewal
Simi Garewal 
मुख्य बातें
  • वेट्रन एक्ट्रेस और टीवी होस्ट सिमी गरेवाल आज अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • सिमी का जन्म 17 अक्टूबर 1947 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था।
  • सिमी गरेवाल आर्मी फैमिली से ताल्लुक रखती हैं।

मुंबई. वेट्रन एक्ट्रेस और होस्ट सिमी गरेवाल आज अपना 73वां बर्थडे मना रही हैं। सिमी गरेवाल बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से है, जिनकी खूबसूरती पर उम्र का बिल्कुल भी असर नहीं पड़ा है। सिमी ने 'दो बंधन', 'साथी, 'मेरा नाम जोकर' और 'सिद्धार्थ'  जैसी फिल्मों में काम किया है। हालांकि, सिमी को उनके चैट शो रांदेवू विथ सिमी गरेवाल के लिए याद किया जाता है। 

17 अक्टूबर 1947 को पंजाब के लुधियाना में जन्मी सिमी गरेवाल आर्मी फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। सिमी के दादाजी कैप्टन कहर सिंह गरेवाल एक बहुत ही बड़े योद्धा थे। ब्रिटिश महारानी क्वीन विक्टोरिया ने खुद सिमी के दादा को तलवार भेंट की थी। सिमी गरेवाल के पिता जे.एस गरेवाल इंडियन आर्मी में ब्रिगेडियर थे। 

पांच साल की उम्र में फिल्म आवरा देखने के बाद सिमी ने एक्ट्रेस बनने की ठान ली। हालांकि, उनके माता-पिता ने पहले मना कर दिया था। सिमी पढ़ाई के लिए इंग्लैंड चली गई। भारत लौटने के बाद फिल्मों में काम करने के लिए वह भूख हड़ताल में बैठ गईं। इसके बाद उनके माता-पिता राजी हुए। 
 

शशि कपूर के साथ दिया था किसिंग सीन 
सिमी गरेवाल ने साल 1962 में महज 15 साल की उम्र में फिरोज खान के अपोजिट फिल्म Tarzan Goes to India से डेब्यू किया था। हालांकि, सिमी को पहचान देव आनंद की फिल्म तीन देवियां से मिली। इसके बाद उन्होंने राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर में काम किया।

सिमी गरेवाल और शशि कपूर का फिल्म सिद्धार्थ में किसिंग सीन काफी चर्चा में रहा था। इस फिल्म के एक सीन में सिमी न्यूड हुई थीं और शशि उनके सामने हाथ जोड़कर खड़े हुए थे। ये मामला अदालत में गया। फिल्म को भारत में रिलीज करने से रोक दिया गया।

पाकिस्तानी गवर्नर से चला था अफेयर
पर्सनल लाइफ की बात करें तो सिमी गरेवाल ने पुरानी दिल्ली के मश्हूर परिवार चूनामल फैमिली से ताल्लुक रखने वाले रवि मोहन से शादी की थी। हालांकि, ये शादी ज्यादा नहीं चली और पांच साल बाद अलग हो गए और दस साल बाद दोनों का तलाक हो गया था।

सिमी गरेवाल जब 17 साल की थीं तो उन्हों जामनगर के महाराजा को डेट किया, जो इंग्लैंड में उनके पड़ोसी थे। इसके अलावा उनका नाम क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी के साथ भी जुड़ा।  इसके अलावा उनका अफेयर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गवर्नर रहे सलमान तासीर से भी चला था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर