Simi Garewal Birthday: फिल्मों में बोल्ड सीन दे चुकी हैं सिमी ग्रेवाल, सैफ अली खान के पिता से था अफेयर

बॉलीवुड
Updated Oct 17, 2019 | 08:29 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल का आज बर्थडे है और वो 72 साल की हो गईं हैं। सिमी ने 17 साल की उम्र में मशहूर क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी को डेट किया था। जानें उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें।

Simi Grewal with Saif Ali Khan and Mansoor Ali Khan Pataudi
Simi Grewal with Saif Ali Khan and Mansoor Ali Khan Pataudi 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल आज बर्थडे है और वो 72 साल की हो गईं हैं
  • सिमी ग्रेवाल की गिनती अपने समय की बोल्ड एक्ट्रेसेस में होती थी
  • सिमी ने 17 साल की उम्र में मशहूर क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी को डेट किया था

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल आज (17 अक्टूबर) अपना 72 वां जन्मदिन मना रही हैं। सिमी का जन्म 17 अक्टूबर 1947 को पंजाब के एक सिख परिवार में हुआ था, उनके पिता ब्रिगेडियर जे.एस ग्रेवाल भारतीय सेना में थे। सिमी इंग्लैंड पली- बढ़ी हैं और उन्होंने वहीं से अपनी पढ़ाई भी पूरी की। 

सिमी बॉलीवुड में एंट्री करना चाहती थीं लेकिन उनके पेरेंट्स इस बात के लिए राजी नहीं थे। सिमी जिद पर अड़ी थीं और उन्होंने खाना तक छोड़ दिया था जिसके बाद उनके पेरेंट्स को उनकी जिद के आगे झुकना पड़ा। सिमी अपनी टीनएज (Teenage) में ही भारत वापस आ गईं थीं, यहां आकर उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की और 15 साल की उम्र में फिरोज खान के साथ एक्टिंग डेब्यू किया। फिल्म में उनकी एक्टिंग अच्छी थी जिसके बाद उन्हें कई और फिल्मों के ऑफर मिले। उनकी मशहूर फिल्मों में दो बदन, साथी, मेरा नाम जोकर, सिद्धार्थ और कर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म रुखसत को लिखा और डायरेक्ट किया। इन सबके अलावा वो अपने टॉक शो Rendezvous with Simi Garewal के लिए भी जानी जाती हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Simi Garewal (@simi_garewal) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Simi Garewal (@simi_garewal) on

17 साल की उम्र में पड़ोसी से हुआ था पहला प्यार

सिमी ग्रेवाल ने खुद बताया था कि उन्हें पहली बार कब और किससे प्यार हुआ था। एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें 17 साल की उम्र में अपने पड़ोसी से प्यार हुआ था, जो कि जामनगर का महाराजा थ। सिमी ने बताया था, 'इस प्यार में बहुत जोश और तूफान था और यह रिश्ता तीन साल तक चला। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा। उन्होंने मुझे जानवरों, स्पोर्ट्स और खाने की एक खूबसूरत दुनिया दिखाई। जोश में हमने बहुत से पागलपंती और क्रेजी चीजें कीं। लेकिन यह बहुत जुनूनी था।' सिमी ने अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा, 'अब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं और मुस्कुराती हूं कि पजेसिवनेस एक रिश्ते का क्या कर सकती है।'

ऋषि कपूर के सामने दिया था न्यूड सीन

साल 1970 में उनकी फिल्म मेरा नाम जोकर रिलीज हुई थी, जिसमें उनके अलावा ऋषि कपूर थे। इस फिल्म में वो टॉपलेस हुईं थीं जिसे लेकर वो काफी चर्चा में भी रहीं थीं। इसके अलावा वो फिल्म सिद्धार्थ में भी टॉपलेस हुईं थीं जिसमें शशि कपूर कपूर थे। इस फिल्म में वो लव- मेकिंग सीन भी दिए थे।

मंसूर अली खान से था सिमी का अफेयर

सिमी ग्रेवाल का नाम एक्टर सैफ अली खान के पिता मंसूर अली खान पटौदी के साथ जुड़ा था। सिमी जब केवल 17 साल की थीं जब उनका टाइगर पटौदी के साथ अफेयर शुरू हुआ। इस समय तक मंसूर की मुलाकात एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर (जो बाद में उनकी पत्नी बनीं) से नहीं हुई थी। सिमी और टाइगर का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Dinesh Purohit (@dineshpurohitinc) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Metronome (@officialmetronome) on

 

मंसूर ने खत्म कर दिया था रिश्ता

एक दिन सिमी के घर की घंटी बजी और उन्होंने देखा की मंसूर उनके घर आए हैं। उन्होंने सिमी को कहा, 'मैं माफी चाहता हूं लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि हमारे बीच सब खत्म हो गया है। मुझे कोई और मिल गई है। सिमी ने उनकी बात को अनसुना करते हुए उन्हें नींबू पानी दिया लेकिन उन्होंने मना किया और कहा कि उन्हें जाना है और वहां से चले गए। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर