Shweta Pandit Becomes Mother: मां बनी ये बॉलीवुड सिंगर, लॉकडाउन के बीच इटली में दिया बेटी को जन्म

Shweta Pandit Becomes Mother: सिंगर श्वेता पंडित इस समय अपने पति के साथ इटली में हैं और वहां लॉकडाउन के बीच उन्होंने फरवरी में अपनी बेटी को जन्म दिया।

Singer Shweta Pandit Becomes Mother
Singer Shweta Pandit Becomes Mother  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मां बनीं बॉलीवुड सिंगर श्वेता पंडित
  • श्वेता पंडित ने इटली में लॉकडाउन के बीच दिया बेटी को जन्म
  • श्वेता ने साल 2016 में इटैलियन फिल्म प्रोड्यूसर से की थी शादी

सिंगर श्वेता पंडित पिछले 6 महीने से अपने पति इवानो (Ivano Fucci) के साथ इटली के फ्लोरेंस में हैं और कुछ समय पहले वो मां बन गईं, उन्होंने बेटी को जन्म दिया। कोरोना वायरस के चलते दुनियाभर में मची तबाही के बीच सिंगर ने फैंस को यह जानकारी नहीं दी। 

श्वेता इस समय अपने इटैलियन फिल्म प्रोड्यूसर पति और बेटी के साथ इटली में क्वारंटाइन में हैं। श्वेता ने हाल ही में एक वेबसाइट से बात की और बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का जन्म 8 फरवरी को हुआ था जिस नाम इजाना (Izana) रखा है। उन्होंने कहा, 'जब हमारे आसपास के सभी लोग मुश्किल समय से गुजर रहे हैं उस समय हमें अपनी इस खुशखबरी की जानकारी देना सही नहीं लगा। भारत में कोविड-19 से इस समय जो हालात हैं इटली इससे कही ज्यादा बुरी हालत में था, लेकिन क्योंकि अब यहां से लॉकडाउन लगभग हट गया है तो मैंने और इवानो ने यह जानकारी शेयर करने का फैसला किया।' मालूम हो कि श्वेता ने साल 2016 में इवानो से शादी की थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by SP (@shwetapandit7) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by SP (@shwetapandit7) on

परिवार को करती हैं याद

श्वेता ने कहा कि वो मुंबई में रह रहे अपने परिवार को याद करती हैं। श्वेता ने कहा, 'प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के समय अपने परिवार से दूर रहना सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं अपने बच्चे का ख्याल रख पाऊंगी, लेकिन मैंने खुद को हैरान कर दिया है। मैं वीडियो कॉल के जरिए अपनी मां से बहुत कुछ सीख रही हूं। मेरे दादा पंडित जसराज भी हमारा हाल जानने और इजाना को देखने के लिए रोज कॉल करते हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by SP (@shwetapandit7) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by SP (@shwetapandit7) on

श्वेता ने बयां किया था इटली का हाल

पिछले महीने श्वेता ने वीडियो पोस्ट कर इटली का हाल बयां किया था और बताया था कि वो पिछले एक महीने से घर से बाहर नहीं निकली हैं। उन्होंने बताया था कि जब वो सुबह सो कर उठती हैं तो केवल एंबुलेंस की आवाज सुनाई देती है। साथ ही उन्होंने कहा था कि वो नहीं चाहती कि भारत का भी ऐसा हाल हो।

मालूम हो कि श्वेता ने कई बॉलीवुड गाने गाए हैं जिनमें फिल्म मोहब्बतें में कई गाने गाए जिसमें पैंरों में बंधन है, आंखें खुली, सोनी सोनी, चलते चलते जैसे गाने गाए। इसके अलावा उन्होंने फिल्म पार्टनर में यू आर माई लव, मेरे ब्रहर की दुल्हन का दो धारी तलवार समेत कई गाने गाए हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर