सोना मोहापात्रा का कार्तिक आर्यन पर निशाना, बोलीं- उनका वीडियो घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं के मुंह पर तमाचा

Sona Mohapatra Slams Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने शेयर किया था बहन की चोटी पकड़ उन्हें धक्का मारने का वीडियो, सिंगर सोना मोहापात्रा ने अब एक्टर पर साधा निशाना।

Sona Mohapatra slams Kartik Aaryan
Sona Mohapatra slams Kartik Aaryan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कार्तिक आर्यन और उनकी बहन के टिकटॉक वीडियो पर मचा बवाल
  • सिंगर सोना मोहापात्रा ने कार्तिक आर्यन पर साधा निशाना
  • सोना बोलीं- कार्तिक का वीडियो घरेलू हिंसा की पीड़ित महिलाओं के चेहरे पर तमाचा

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपने घर पर हैं और परिवार के साथ समय बिता रहे हैं इस बीच वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। इंस्टाग्राम के साथ- साथ कार्तिक इन दिनों टिकटॉक पर भी फैंस से जुड़े हुए हैं और अपनी मजेदार वीडियो शेयर कर रहे हैं लेकिन हाल ही में वो अपनी एक वीडियो को लेकर लोगों के निशाने पर आ गए, जिसके बाद अब सिंगर सोना मोहापात्रा ने भी एक्टर पर निशाना साधा।

दरअसल हाल ही में कार्तिक ने अपनी बहन के साथ एक वीडियो बनाया जिसमें उनकी बहन अच्छा खाना नहीं बनातीं तो वो उनकी चोटी पकड़कर बालकनी से धक्का दे देते हैं। कार्तिक ने यह वीडियो मजाक के तौर पर बनाया था जो कि उनके फैंस को पसंद नहीं आया। लोगों का कहना है कि कार्तिक ने जो इस वीडियो में दिखाया वो घरेलू हिंसा है। वहीं सिंगर सोना मोहापात्रा ने भी कार्तिक पर हमला करते हुए लिखा, 'मैंने यह मानना शुरू कर दिया है कि यह कई लोगों की नई पीआर रणनीति है। गलत सामग्री सोशल मीडिया पर डालें, ऐसे लोगों को हायर करें जिन पर मीटू का आरोप लगा हो और फिर इंतजार करें फेमिनिस्ट्स के बोलने और विरोध करने का। फ्री की पब्लिसिटी। पहले कबीर सिंह, फिर इंडियन आइयल और अब ये भी?' 

सोना यहीं नहीं रुकीं और उन्होंने कार्तिक की फिल्मों की कहानी तक पर सवाल उठा दिया। उन्होंने लिखा, 'खराब रोटियां बनाने के लिए बहन को बालकनी से नीचे फेंक देने वाला ये वीडियो मजेदार नहीं बल्कि हास्यास्पद है। ये उन औरतों के मुंह पर तमाचा है जो इस लॉकडाउन की वजह से घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं।'

कुछ यूजर्स ने कमेंट कर लिखा, 'जब यह खबरें आ रही हैं कि घरेलू हिंसा बढ़ रही उस समय ऐसी वीडियो आना अपमानजनक है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या ये बता रहे हैं कि लड़की बालकनी से गिर गई और ये केवल बेलन को बचा रहे हैं? क्या हम उन्हें इस ग्रह से बाहर फेंक सकते हैं?' बता दें कि सोशल मीडिया पर उनके वीडियो पर फैंस के नाराजगू जताने के बाद कार्तिक ने अपना यह वीडियो डिलीट कर दिया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर