एकता कपूर के बेटे संग खेलती दिखीं मौसी स्मृति ईरानी, कभी किया रोने का नाटक कर तो कभी ऐसे बहलाया दिल

Smriti Irani Plays with Ekta Kapoor Son: स्मृति ईरानी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो एकता कपूर के बेटे रवि कपूर के साथ खेलती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को खुद एकता ने शेयर किया है।

Smriti Irani with Ekta Kapoor Son
Smriti Irani with Ekta Kapoor Son 
मुख्य बातें
  • एकता कपूर के बेटे रवि कपूर संग खेलती दिखीं स्मृति ईरानी, सामने आया वीडियो
  • स्मृति का जो वीडियो सामने आया है उसमें वो कभी रोने का नाटक कर रही हैं तो कभी गेंद से खेलती दिख रही हैं
  • मालूम हो कि एकता कपूर का बेटा रवि हाल ही में एक साल का हुआ है

टीवी की क्वीन एकता कपूर का बेटा रवि कपूर हाल ही में एक साल का हुआ है। इस मौके पर रवि का चेहरा सामने आया था, इससे पहले उनकी ऐसी कोई फोटो सामने नहीं आई थी जिसमें उनका चेहरा दिख रहा हो। 

रवि के बर्थडे के मौके पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी रवि और एकता की तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया पर उनके लिए एक खास पोस्ट लिखा था। अब उनका रवि के साथ एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो रवि के साथ खेलती नजर आ रही हैं। यह वीडियो एकता कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है और स्मृति को रवि की मासी (मौसी) बताया।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Voompla (@voompla) on

 

पहले वीडियो में स्मृति सोफे पर बैठी दिख रही हैं और रवि उनकी गोद में हैं। इसमें पहले वो रवि को खुश करने की कोशिश करती हैं लेकिन वो रोने लगते हैं तो स्मृति भी रोने की एक्टिंग करती हैं। वहीं दूसरी वीडियो में स्मृति रवि के साथ जमीन पर बैठी हुई हैं और दो गेंद से जगल करती नजर आ रही हैं। उनके यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

मालूम हो कि रवि का चेहरा सामने आने से पहले भी स्मृति ने सोशल मीडिया पर एक फनी वीडियो शेयर किया था जिसमें उनका एक्साइटमेंट साफ देखा जा सकता था। इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा था, 'जब एकता दुनिया को रवि का चेहरा दिखाने के लिए तैयार हैं वहीं मेरे अंदर की मासी पागल हो रही है।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) on

 

 

मालूम हो कि साल 2000 में शुरू हुए एकता कपूर के मशहूर टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में स्मृति ईरानी लीड रोल में थीं, जिसमें वो तुलसी मिहीर विरानी के रोल में थीं। तभी से दोनों बहुत अच्छी दोस्त हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर