Halloween के मौके पर Sonam Kapoor ने पति संग दिखाया देसी अंदाज, अनारकली बन बेड़ियों में जकड़ी आईं नजर

बॉलीवुड
Updated Nov 01, 2019 | 11:07 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Sonam Kapoor as Anarkali: हाल ही में हैलोवीन के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अनारकली के लुक में नजर आईं तो वहीं उनके पति आनंद आहूजा सलीम की तरह दिखे।

Sonam Kapoor with Husband Anand Ahuja
Sonam Kapoor with Husband Anand Ahuja 

हैलोवीन को लेकर विदेशों के साथ- साथ भारत में क्रेज देखा जा सकता है। 31 अक्टूबर में भारत में भी इस दिन को मनाया गया और कई सेलेब्स ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने भी हैलोवीन के मौके पर अपनी खास तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, हालांकि यह सबसे अलग थी।

सोनम और आनंद ने अपनी जो फोटो शेयर की उसमें उन्होंने देसी तड़का लगाते हुए मुगल-ए-आजम के सलीम और अनारकली का लुक अपनाया। इसमें सोनम रेड और व्हाइट कलर की ड्रेस पहने नजर हुए दिख रही हैं तो वहीं आनंद ऑरेंज कलर का कुर्ता पहने हाथ में तलवार लिए खड़े हैं। वहीं सोनम के गले और हाथ में जंजीर बंधी हुईं हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए सोनम ने लिखा, 'प्यार किया तो डरना क्या?' सोनम और आनंद की यह तस्वीर उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है और वो कमेंट कर लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on

 

मालूम हो कि सोनम कपूर आखिरी बार फिल्म द जोया फैक्टर में नजर आईं थीं। अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई और ना ही यह दर्शकों के दिलों को छू पाई। फिल्म 'द जोया फैक्टर' नाम की अनुजा चौहान की किताब पर आधारित है। फिल्म में सोनम ने जोया सोलंकी नाम की ऐसी लड़की का रोल निभाया था जो खुद को अनलकी मानती है। फिल्म में सोनम के साथ दुलकर सलमान नजर आए थे। सोनम ने अब तक अपने अगले प्रोजेक्ट की जानकारी फैंस को नहीं दी है। बता दें कि सोनम कपूर ने पिछले साल मई में आनंद आहूजा से शादी की थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर