Mr India 2: सोनम कपूर ने टाइगर जिंदा है के मेकर्स की लगाई क्लास, पिता अनिल कपूर के अपमान को लेकर भड़कीं

Sonam Kapoor Slam Ali Abbas Zafar For Mr India 2: डायरेक्टर अली अब्बास मिस्टर इंडिया के सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म की तैयारी शुरू हो गई है लेकिन अब सोनम कपूर ने इसे लेकर मेकर्स पर गुस्सा जाहिर किया है।

Mr India 2 Sonam Kapoor Slam Ali abbas zafar not consult Anil kapoor And Shekhar Kapur For Film
सोनम कपूर और अनिल कपूर।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मिस्टर इंडिया के सीक्वल की पिछले लंबे वक्त से चर्चा चल रही है।
  • डायरेक्टर अली अब्बास मिस्टर इंडिया के सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं।
  • अब सोनम कपूर ने इस प्रोजेक्ट के मेकर्स पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

अनिल कपूर और श्रीदेवी की फेमस फिल्म मिस्टर इंडिया के सीक्वल की पिछले लंबे वक्त से चर्चा चल रही है। श्रीदेवी की डेथ के बाद बोनी कपूर ने फिल्म का सीक्वल बनाने से इंकार कर दिया था। अब डायरेक्टर अली अब्बास मिस्टर इंडिया के सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म को लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है लेकिन अब सोनम कपूर ने इस प्रोजेक्ट के मेकर्स पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। सोनम कपूर का कहना है कि उन्हें फिल्म के सीक्वल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। ना ही उनके पिता अनिल कपूर और डायरेक्टर शेखर कपूर से इस बारे में कोई बात की गई। सोनम कपूर ने फिल्म के सीक्वल को लेकर चर्चा ना किए जाने की वजह से अली अब्बास जफर की जमकर क्लास लगाई है। 
दरअसल शेखर कपूर के डायरेक्शन में बनी अनिल कपूर और श्रीदेवी स्टारर ये फिल्म साल 1987 में रिलीज हुई थी। इसके प्रोड्यूसर बोनी कपूर थे और अब फिल्ममेकर अली अब्बास जफर फिल्म के सीक्वल की प्लानिंग कर रहे हैं। सोनम कपूर ने इसी बात से नाराज होकर इंस्टाग्राम पोस्ट किया है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sonamkapoor) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sonamkapoor) on


सोनम कपूर ने लिखा, 'कई लोग मुझसे मिस्टर इंडिया के रीमेक को लेकर सवाल कर रहे हैं। ईमानदारी से कहूं तो मेरे पिता को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि फिल्म बनाई जा रही है। जब अली अब्बास जफर से ट्वीट किया तब हमें इस बारे में सोशल मीडिया से पता चला। अगर ये बात सच है तो ये छल और अपमान है। क्योंकि इस बारे में शेखर अंकल और मेरे पिता से बात करने के बारे में भी नहीं सोचा गया। ये वो फिल्म है जिसे दिल के साथ-साथ कड़ी मेहनत से बनाया गया था। इससे मेरे पिता की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। कमाई और घोषणाओं से ज्यादा ये उनकी विरासत है। किसी के काम और योगदान का सम्मान उतना ही जरूरी है जितना कि बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा वीकेंड।'

 

 


सोनम की तरह ही डायरेक्टर शेखर कपूर ने भी इसपर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था, 'किसी ने भी इस बारे में नहीं पूछा कि मिस्टर इंडिया 2 बनाई जा रही है। मुझे लगता है कि ये सिर्फ बड़े वीकेंड के लिए फिल्म का टाइटल यूज कर रहे हैं, क्योंकि कहानी और कैरेक्टर्स बिना ऑरिजनल क्रिएटर की परमीशन के नहीं लिए जा सकते हैं।'

 

 

 


2022 में रिलीज होगा मिस्टर इंडिया का सीक्वल!
मिस्टर इंडिया का सीक्वल अली अब्बास जफर का ड्रीम प्रोजेक्ट है। फिल्म के लीड रोल में अली अब्बास जफर रणवीर सिंह को चाहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ये न रीमेक होगा या सीक्वल। ये एक स्पिन ऑफ होगा। फिल्म को काफी बड़े स्केल पर बनाने की तैयारी है। फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है। अली अब्बास जफर ने स्क्रिप्ट का पहला ड्राफ्ट तैयार कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक अली अब्बास जफर मोगैंबो के किरदार के लिए भी एक्टर की तलाश कर रहे हैं। इस किरदार के लिए वह सुपरस्टार को कास्ट करना चाहते हैं। ये फिल्म साल 2022 में रिलीज हो सकती है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर