लंदन के बाद अब मुंबई में होगी सोनम कपूर की ग्रैंड बेबी शॉवर पार्टी, ये बॉलीवुड सितारे बनेंगे मेहमान

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द ही मां बनने वाली हैं और इससे पहले वो मुंबई लौट आई हैं। अब खबरें हैं कि जल्द ही ग्रैंड बेबी शॉवर पार्टी होगी, जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होंगे। जानें गेस्ट लिस्ट।

Sonam Kapoor with Husband Anand Ahuja
Sonam Kapoor with Husband Anand Ahuja 
मुख्य बातें
  • सोनम कपूर जल्द ही मां बनने वाली हैं।
  • मुंबई में उनकी ग्रैंड बेबी शॉवर पार्टी होगी।
  • जानें कौन होंगे पार्टी में शामिल होने वाले गेस्ट।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द ही मां बनने वाली हैं, उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह खुशखबरी दी थी। इसके बाद से वो लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। सोनम का अब तीसरा ट्राइमेस्टर चल रहा है और वो मुंबई अपने पेरेंट्स के घर आ गई हैं। हाल ही में खबरें थीं कि एक्ट्रेस के पेरेंट्स अनिल कपूर और सुनीता कपूर बेटी के लिए बेबी शॉवर ऑर्गेनाइज करेंगे। 

Also Read: लंदन में हुई सोनम कपूर की गोद भराई, मेन्यू और नैपकिन से लेकर गिफ्ट्स तक थे खास

सोनम के बेबी शॉवर को लेकर नया अपडेट सामने आया है। खबरों की मानें तो मुंबई में इस रविवार यानी 17 जुलाई को ग्रैंड फंक्शन होगा जिसमें कई नामी सेलेब्स शामिल होंगे और होने वाले बेबी को दुआएं देंगे। पिंकविला की खबर के मुताबिक सोनम की बेबी शॉवर की पार्टी उनकी मौसी कविता सिंह के बांद्रा स्थित बंगले पर होगी। मालूम हो कि यहीं सोनम और आनंद आहूजा की शादी भी हुई थी। 

कौन होंगे मेहमान

सोनम की इस बोहेमियन थीम बेबी शॉवर की गेस्ट लिस्ट की बात करें, तो ये काफी लंबी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पार्टी में जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर, अंशुला कपूर, अर्जुन कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, रानी मुखर्जी, जैकलीन फर्नांडिस, नताशा दलाल और मसाबा गुप्ता शामिल होंगे। 

मालूम हो कि इससे पहले लंदन में सोनम की बेबी शॉवर पार्टी हुई थी, जिसकी खूबसूरत फोटोज भी सामने आई थीं, जिसमें मेहमानों के लिए कस्टमाइज्ड मैन्यू, नैपकिन और गिफ्ट्स तक शामिल थे।

Also Read: मां बनने जा रही हैं सोनम कपूर, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दी गुड न्यूज

साल 2018 में हुई थी शादी

मालूम हो कि सोनम ने इस साल मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की फोटोज शेयर कर फैंस को यह जानकारी दी थी कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ था। बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने आनंद कारज रीति-रिवाज से शादी की थी। इस शादी में बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स भी शामिल हुए थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर