मुंबई. सोनू निगम के बेटे नीवान निगम भी बेहद अच्छा गाते थे। सोशल मीडिया पर उनके कुछ वीडियोज वायरल हुए थे। लेकिन, अब सोनू निगम ने कहा है कि वह नहीं चाहते हैं कि उनका बेटा सिंगर बने।
सोनू निगम ने एक इंटरव्यू में कहा है कि नीवान निगम, 'सच कहूं तो मैं अपने बेटे को सिंगर नहीं बनाना चाहता। कम से कम भारत में तो मैं कतई नहीं बनाना चाहता हूं। उसे इस देश से पहले ही बाहर निकाल दिया है।'
बकौल सोनू निगम, 'नीवान संयुक्त अरब अमीरात के सबसे बेहतरीन गेमर्स में से एक हैं। वह एक बेहद टैलेंटेड बच्चा है। उसे क्या करना है, इसके बारे मैं उसे नहीं बताना चाहता। वह फोर्टनाइट गेम खेलने में नंबर दो है।'

सोनू निगम बोले- पैदाएशी सिंगर है बेटा
सोनू निगम बेटे की सिंगिंग पर बोले, 'वो पैदायशी सिंगर है।' नीवान बचपन में अपने पिता सोनू निगम के साथ कई बार स्टेज में परफॉर्म कर चुके हैं। इसके अलावा वह रिकॉर्डिंग स्टूडियो में दिखाई गए हैं।'
नीवान ने हाल ही में एक ऑनलाइन कॉन्सर्ट में अपने पिता सोनू निगम के साथ परफॉर्म किया है। आपको बता दें कि शादी के करीब 5 साल बाद 2007 में उनके बेटे नेवान का जन्म हुआ।
![Sonu Nigam son | [EXCLUSIVE] Sonu Nigam: I don't want my son to become a singer, at least not in India](https://imgk.timesnownews.com/story/sonu_nigam_with_his_son_neevan_singer_dubai_india.jpg?tr=w-600,h-450)
रिलीज किया था नया गाना
सोनू निगम ने हाल ही में अपना नाया गाना 'ईश्वर का वो सच्चा बंदा' को रिलीज किया है। यह गाना गांधीजी के पसंदीदा भजन वैष्णव जन का हिंदी वर्जन है। ये गाना सोनू निगम ने दुबई में रहकर ही तैयार किया है।'

सोनू निगम फिलहाल दुबई में ही हैं। सोनू ने लॉकडाउन में मड आइलैंड स्थित बंगले को कोरोना से संक्रमित मरीजों की देखभाल करने वाले मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए खोल दिया था।
Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।