सोनू निगम को मिला पद्मश्री अवॉर्ड, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा किया गया सम्मानित

Sonu Nigam Padma Shri Award: बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय गायकों में से एक सोनू निगम को अन्य भाषाओं में अपने संगीत कौशल के लिए जाना जाता है। अब सोनू निगम को पद्म श्री पुरस्कार प्राप्त हुआ...

Sonu Nigam Padma Shri Award: Bollywood singer Honored national Award by President Ram Nath Kovind-
Sonu Nigam Padma Shri Award 
मुख्य बातें
  • सोनू निगम को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है
  • 28 मार्च को सोनू निगम को पद्म श्री पुरस्कार प्राप्त हुआ
  • भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा सोनू को सम्मानित किया गया

Sonu Nigam Padma Award: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सोमवार 28 मार्च को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा सोनू निगम को पद्म श्री पुरस्कार प्राप्त हुआ। यह कार्यक्रम सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह - भाग II में आयोजित किया गया था। इस दौरान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने पद्म विभूषण, पद्म भूषण और 2022 के पद्म श्री पुरस्कारों से हस्तियों को सम्मानित किया। 

सोनू निगम के अलावा, हिंदुस्तानी शास्त्रीय मेवेन डॉ. प्रभा अत्रे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। वहीं अभिनेता विक्टर बनर्जी को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर इस वर्ष पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई, जिसमें कुल 107 हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

पढ़ें- इमली के अभिनेता फहमान खान की फैन की हुई मौत, इमोशनल नोट में छलका आर्यन का दर्द

बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय गायकों में से एक सोनू निगम को अन्य भाषाओं में अपने संगीत कौशल के लिए जाना जाता है। उन्हें इस कार्यक्रम में एक सफेद कुर्ता पहने देखा गया था, देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मानों में से एक को ग्रहण करते वक्त उनके चेहरे पर ढेर सारी खुशी देखने को मिली।

सोनू निगम ने 90 के दशक से अब तक कई सुपरहिट गाने गाए हैं। उन्होंने महज 3 साल की उम्र से ही स्टेज पर परफॉर्म करना शुरू कर दिया था। टी-सीरीज के एल्बम 'रफी की यादें' से उन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद सनम बेवफा का उनका गाना 'अच्छा सिला दिया तूने' काफी हिट हुआ जिससे वह रातोंरात फेमस हो गए। इस गाने ने उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में स्थापित कर दिया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर