Sridevi Death Anniversary: श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं जान्हवी कपूर, फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल मैसेज

बॉलीवुड
Updated Feb 24, 2020 | 06:49 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Sridevi Death Anniversary: आज यानि 24 फरवरी को श्रीदेवी की दूसरी पुण्यतिथि है। हाल ही में जान्हवी ने उनके साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए इमोशनल मैसेज लिखा।

Janhvi Kapoor shares photo on Sridevi Death Anniversary
Janhvi Kapoor shares photo on Sridevi Death Anniversary 
मुख्य बातें
  • श्रीदेवी की दूसरी पुण्यतिथि पर जान्हवी ने शेयर की फोटो
  • मां के लिए लिखा इमोशनल मैसेज
  • दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से हुई थी श्रीदेवी की मौत

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी साल 2018 में सबको अलविदा कह गई थी। दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई। ये खबर आते ही पूरी इंडस्ट्री में मातम छा गया। खासकर कि श्रीदेवी के परिवार पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ा। आज उनकी दूसरी पुण्यतिथि है। इस मौके पर जान्हवी कपूर ने अपनी मां को याद किया।

जान्हवी ने शेयर की मां के साथ फोटो
जान्हवी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। इस थ्रोबैक ब्लैक एंड वाइट फोटो में वे श्रीदेवी के साथ नजर आ रही हैं। ये तस्वीर जान्हवी के बचपन की है, जिसमें वे सोफे पर लेटी हुई श्रीदेवी को गले लगा रही हैं। इस तस्वीर में दोनों ही बेहद खुश लग रहे हैं। इसके साथ जान्हवी ने लिखा कि आपको हर दिन याद करती हूं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Miss you everyday A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

श्रीदेवी के बेहद करीब थीं जान्हवी
बता दें कि श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर मां के बहुत करीब थी। जिस वक्त श्रीदेवी की मौत हुई थी, तब जान्हवी भारत में ही थीं और अपनी डेब्यू फिल्म धड़क की शूटिंग कर रही थीं। अफसोस की बात ये है कि श्रीदेवी अपनी बेटी की पहली फिल्म भी नहीं देख पाईं। जान्हवी कई बार श्रीदेवी की तस्वीर शेयर करती हैं। पिछले साल उनके जन्मदिन पर जान्हवी तिरुपति मंदिर पहुंची थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sridevi.kapoor) on

जान्हवी की आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो जान्हवी के पास फिलहाल एक के बाद एक कई फिल्में हैं। वे गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म पहली भारतीय लड़ाकू पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक है, जिन्होंने कारगिल युद्ध में हिस्सा लिया था। फिल्म में उनके साथ अंगद बेदी और पंकद त्रिपाठी हैं। ये फिल्म 13 मार्च, 2020 को रिलीज होने वाली है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@janhvikapoor) on

इसके अलावा जान्हवी हॉरर-कॉमेडी रूहीआफ्जाना में दिखेंगी। इस फिल्म में वे पहली बार राजकुमार राव के साथ काम करेंगी। जान्हवी, कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म दोस्ताना 2 में नजर आएंगी। ये फिल्म जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा की दोस्ताना का सीक्वल है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर