Sridevi look alike TikTok Video: श्रीदेवी से मिलती है इस टिकटॉक स्टार की शक्ल, वीडियोज हो रही हैं वायरल

बॉलीवुड
Updated Nov 20, 2019 | 12:56 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Sridevi doppelganger TikTok Video: इन दिनों एक यूजर की टिकटॉक वीडियोज बहुत वायरल हो रही हैं, क्योंकि उनकी शक्ल काफी कुछ श्रीदेवी से मिलती है।

Sridevi look alike TikTok Video: श्रीदेवी ने मिलती है इस टिकटॉक स्टार की शक्ल, वीडियोज हो रही हैं वायरल
Sridevi look alike TikTok Video: देखें श्रीदेवी की हमशक्ल की टिकटॉक वीडियोज 
मुख्य बातें
  • श्रीदेवी की हमशक्ल है ये टिकटॉक स्टार
  • श्रीदेवी के गानों और डायलॉग पर बनाती है वीडियोज
  • साल 2018 में श्रीदेवी की मौत हुई थी

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी बॉलीवुड की सुपरस्टार रही हैं। हवा हवाई गर्ल के नाम से मशहूर श्रीदेवी अपने जमान की हिट एक्ट्रेसेज में से एक थीं। सालों बाद बॉलीवुड में उनका कमबैक भी हिट रहा था। श्रीदेवी की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त थी। साल 2018 में उनकी अचानक मौत से पूरा देश सदमे में था। दिलों पर राज करने वाली रूप की रानी अचानक दुनिया छोड़ के चली गई। इन दिनों श्रीदेवी जैसी दिखने वाली एक शख्स टिकटॉक पर वायरल हो रही है। जिन्हें देखकर सब हैरान हैं।

दरअसल राखी एक टिकटॉक स्टार हैं और वे काफी कुछ श्रीदेवी जैसी दिखती हैं। इसी समानता की वजह से उन्हें श्रीदेवी की हमशक्ल कहा जाने लगा है। उनके टिकटॉक वीडियोज बहुत देखे जा रहे हैं। वे अक्सर श्रीदेवी के लोकप्रिय गानों और डायलॉग्स पर लिप-सिंक करते हुए वीडियो बनाती रहती हैं। उनके वीडियोज को खूब पसंद किया जाता है। टिकटॉक पर राखी के 665.3k फॉलोअर्स हैं।

देखें Sridevi जैसी दिखने वाली टिकटॉक स्टार के  वीडियोज:

 

 

 

 

 

 

 

 

आपको बता दें कि श्रीदेवी ने सालों बाद फिल्म इंग्लिश-विग्लिश से बॉलीवुड में वापसी की थी। इसके बाद फिल्म मॉम में भी उनकी दमदार एक्टिंग को बहुत सराहा गया था। पिछले साल दुबई की एक होटल में दुर्घटनावश बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई थी। 

श्रीदेवी को 2018 में मरणोपरांत राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था। जिसे लेने के लिए उनका पूरा परिवार गया था। श्रीदेवी की दो बेटियां जान्हवी और खुशी कपूर हैं। जान्हवी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं, वहीं खुशी न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर