Star kids born in 2019: एकता कपूर से लेकर कपिल शर्मा तक, 2019 में इन सितारों के घर आया नन्‍हा मेहमान

Star kids born in 2019: साल 2019 खत्‍म होने को है और 2020 का आगमन होने जा रहा है। आइये एक नजर डालते हैं उन सितारों पर ज‍िनके घर में इस साल नए मेहमान का आगमन हुआ।

Star kids born in 2019
Star kids born in 2019 

Star kids born in 2019: साल 2019 खत्‍म होने को है और 2020 का आगमन होने जा रहा है। 2019 कई मायनों में बेहतर रहा। सिनेमा और टीवी के कई सितारों के घर बच्‍चे पैदा हुए और तो टीवी के सितारे शादी के बंधन में बंधे। आइये एक नजर डालते हैं उन सितारों पर ज‍िनके घर में इस साल नए मेहमान का आगमन हुआ।

कप‍िल शर्मा: जाने माने कॉमेडियन कपिल शर्मा की पत्‍नी गिन्‍नी चतरथ ने 10 दिसंबर की सुबह बेटी को जन्‍म द‍िया। यह खबर कप‍िल शर्मा ने खुद अपने फैंस को ट्वीट करके दी। जैसे ही खुशखबरी सामने आई, तो कप‍िल के लाखों फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। कपिल शर्मा ने बीते साल 12 दिसंबर को गर्लफ्रेंड गिन्‍नी चतरथ से शादी की थी।

सुरवीन चावला: हेट स्टोरी 2 की एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने इसी साल अप्रैल महीने में बेटी को जन्म दिया था। कुछ दिन बाद सुरवीन चावला ने बेटी की पहली झलक दिखाई थी। सुरवीन चावला ने अपनी बेटी का नाम ईवा रखा है।  ईवा एक अंग्रेजी शब्द है, जिसका मतलब 'जीवन की मां' होता है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

समीरा रेड्डी: बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने 12 जुलाई को बेटी को जन्म दिया था। वे दूसरी बार मां बनी हैं, इससे पहले उन्हें एक बेटा है। उन्होंने मुंबई के खार स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। समीरा ने अपनी बेटी की फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें एक में सिर्फ उसके हाथ दिख रहे थे, तो वहीं दूसरी फोटो में बच्ची समीरा की गोदी में नजर आ रही थी। समीरा ने बेटी का नाम नायरा रखा था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sameera Reddy (@reddysameera) on

 

एकता कपूर: जानी मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर भी इसी साल 27 जनवरी को बेटे की मां बनी थीं। एकता ने सरोगेसी से मां बनने का फैसला किया था। एकता ने बेटे का नाम रवी कपूर रखा था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Esha Deol (@imeshadeol) on

 

ईशा देओल: हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बड़ी बेटी ईशा देओल ने 10 जून को बेटी को जन्म दिया था। ईशा ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये अपने फैंस से शेयर की थी। उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर एक तस्‍वीर शेयर कर बेटी के नाम का भी खुलसा किया था। ईशा देओल ने अपनी बेटी का नाम मिराया तख्तानी रखा था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Saumya Tandon (@saumyas_world_) on

 

सौम्या टंडन: एंड टीवी के लोकप्र‍िय शो भाबीजी घर पर हैं की अनीता भाभी यानी सौम्या टंडन ने इस साल 14 जनवरी को बेटे को जन्म दिया था। सौम्या टंडन ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की फोटो शेयर की थी और उसके ल‍िए एक नाम भी मांगा था। ढेर सारे नामों में से एक नाम फाइनल कर उन्‍होंने बेटे का नाम रखा म‍िरान। सौम्‍या टंडन उन अभिनेत्र‍ियों में से हैं जिन्‍होंने अपने प्रेग्‍नेंसी पीर‍ियड को खूब एन्‍जॉय किया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर