Street Dancer की रिलीज से पहले अफेयर की खबरों पर श्रद्धा कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बीते साल उठी थी शादी की अफवाह

Shraddha Kapoor on link-up rumours: हाल ही में स्ट्रीट डांसर 3डी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने रोहन श्रेष्ठा के साथ अफेयर की खबरों पर बात की। पिछले साल दोनों की शादी को लेकर भी खबरें आईं थीं।

Shraddha Kapoor on Dating rumours
Shraddha Kapoor on Dating rumours  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • श्रद्धा कपूर ने अफेयर को बताई कोरी अफवाह
  • रोहन श्रेष्ठा के साथ रिलेशनशिप की आईं थी खबरें
  • श्रद्धा जल्द ही फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में नजर आने वाली हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वे एक बार फिर वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं। इन दिनों वे फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ श्रद्धा की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रहती हैं। काफी वक्त से श्रद्धा और सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा के अफेयर की खबरें आ रही थीं। साल 2018 से उनकी लिंक अप की बातें चल रही हैं। हाल ही में श्रद्धा ने इस पर चुप्पी तोड़ी।

बॉम्बे टाइम्स ने श्रद्धा से रोहन के साथ उनके अफेयर की खबरों के बारे में पूछा। जिस पर श्रद्धा ने बताया कि अभी मेरे पास किसी भी बारे में सोचने का वक्त नहीं है, सिवाय उन फिल्मों के जो मैं कर रही हूं। और जैसा कि आपने कहा ये सिर्फ चर्चाएं हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shraddhakapoor) on

 

श्रद्धा और रोहन में से किसी ने भी डेटिंग की खबरों की पुष्टि नहीं की। श्रद्धा ने हमेशा खुद को सिंगल बताया है। इससे पहले पिछले साल श्रद्धा की शादी को लेकर भी खबरें आईं थीं।। तब श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर ने इस खबरों का खंडन किया था। उस वक्त शक्ति कपूर ने आईएएनएस से बात करते हुए मजाक में कहा, 'वाकई में, मेरी बेटी शादी कर रही है? कृपया मुझे भी आमंत्रित करना मत भूलिएगा।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shraddhakapoor) on

 

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो श्रद्धा फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके और वरुण के बीच डांस का महासंग्राम दिखाया जाएगा। फिल्म में नोरा फतेही और प्रभु देवा भी अहम रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर रेमो डिसूजा हैं। स्ट्रीट डांसर 3डी 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इसकी सीधी टक्कर कंगना रनौत की पंगा से होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर