[Photos] सुहाना खान ने पानी में लगाई आग, बिकिनी में अपनी गर्ल गैंग के साथ की पूल पार्टी

सुहाना खान सोशल मीडिया की सबसे पॉपुलर स्टार किड हैं। सुहाना की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटोज में वह बिकिनी में नजर आ रही हैं। देखें सुहाना की फोटोज

Suhana Khan
Suhana Khan 
मुख्य बातें
  • सुहाना खान इन दिनों अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हैं।
  • फोटो में वह अपनी गर्ल गैंग के साथ पूल पार्टी करती नजर आ रही हैं। 
  • फोटो में सुहाना खान ब्लैक कलर के टू पीस में नजर आ रही हैं।

मुंबई. सुहाना खान ने  हाल ही में अपना 21वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। सुहाना सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं। स्टारकिड ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। इसमें वह अपनी गर्ल गैंग के साथ पूल पार्टी करती नजर आ रही हैं। 

सुहाना खान इन दिनों अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हैं।  सुहाना खान की नई तस्वीर में उनकी दो दोस्त अलाना मार्कले और प्रियंका गेडिया नजर आ रही हैं। दोनों ने ही सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।

फोटो में सुहाना खान ब्लैक कलर के टू पीस में नजर आ रही हैं। फैंस को सुहाना और उनके दोस्तों का ये बोल्ड अवतार बेहद पसंद आ रहा है। प्रियंका गेडिया ने सुहाना खान की एक तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर साझा किया है। इस तस्वीर में वह सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं।

Bikini-clad Suhana Khan strategically hides behind girl gang in New York pool date pics

मिला शादी का प्रपोजल 
सुहाना खान के बर्थडे पर मां गौरी खान ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट लिखा था। इसमें कमेंट करते हुए एक यूजर ने सुहाना से शादी का प्रस्ताव रख दिया। यही नहीं, यूजर ने अपनी सैलेरी का भी खुलासा किया।  

सुहैब नाम के सोशल मीडिया यूजर ने गौरी खान के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'गौरी मैम, मेरी शादी सुहाना के साथ करवा दो। मेरी मंथली पेमेंट एक लाख रुपए से ज्यादा है।'

सुहाना खान को सोशल मीडिया पर मिला शादी का प्रपोजल

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुहाना खान ने साल 2019 में ही अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है। इसके अलावा  सुहाना की शॉर्ट फिल्म द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू (The Grey Part of Blue) रिलीज हुई थी जिसमें फैंस को उनका काम बहुत पसंद आया था।

     
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर