पहले से कितनी बदल गईं हैं सुहाना खान, सामने आई पुरानी फोटो देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड
Updated Sep 19, 2019 | 22:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की एक पुरानी फोटो सामने आई है जिसमें वो काफी अलग दिख रहीं हैं। सुहाना की इस फोटो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो अभी से कितनी बदल गईं हैं।

Suhana Khan
Suhana Khan 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की एक पुरानी फोटो सामने आई है जिसमें उन्हें पहचानना काफी मुश्किल है
  • इस फोटो में सुहाना अपनी मां गौरी खान और दोनों बेस्ट फ्रेंड्स अनन्या पांडे और शनाया कपूर के साथ नजर आ रहीं हैं
  • सुहाना की यह तस्वीर शनाया कपूर की मां महीप कपूर ने शेयर की है

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अक्सर चर्चा में रहती हैं, उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में उनकी तस्वीर सामने आई थी जिसमें वो काफी ग्लैमरस नजर आ रहीं थीं। इस फोटो में सुहाना बाल बांधे हुए ब्राउन कलर का टैंक टॉप पहने हुए दिख रहीं थीं। यह तस्वीर उनके फैंस को काफी पसंद आई।

अब सुहाना की एक और फोटो सामने आई है जो काफी पुरानी है। इस फोटो में सुहाना अपनी दोनों बेस्ट फ्रेंड्स एक्ट्रेस अनन्या पांडे और शनाया कपूर के साथ नजर आ रहीं हैं। तस्वीर में तीनों अपनी मां के साथ हैं। इस फोटो को शनाया की मां और एक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि सुहाना की पर्सनैलिटी में कितना बदलाव आया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Maheep Kapoor (@maheepkapoor) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Glamour Alert (@glamouralertofficial) on

महीप ने जो फोटो शेयर की है उसमें सुहाना ब्लू रंग का लॉन्ग सूट पहने नजर आ रही हैं। इस फोटो में सुहाना बहुत सिंपल लग रही हैं वहीं अब उनकी पर्सनेलिटी पहले से बिलकुल बदल चुकी है। अब सुहाना पहले से काफी ग्लैमरस लगने लगी हैं। फोटो में उनके साथ नजर आ रहीं अनन्या पांडे ने पिंक कलर का सूट पहना है और उसके साथ यलो कलर का दुपट्टा कैरी किया है। वहीं शनाया भी इस फोटो में ब्लू कलर का लॉन्ग सूट पहने हुए हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए महीप ने लिखा, 'टाइम फ्लाइज'।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by suhana khan ( READ BIO PLS) (@suhanakha2) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by suhana khan (@suhana_khan3) on

मालूम हो कि सुहाना खान इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं, जहां वो पढ़ाई कर रही हैं। सुहाना ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया है जिसे लेकर वो काफी चर्चा में भी रहीं। यहां एडमिशन के बाद सुहाना का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वो यूनिवर्सिटी की सीढ़ियां चढ़ती नजर आ रहीं थीं। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के बाद उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आईं थीं जिनमें वो काफी ग्लैमरस लग रहीं थीं।

बता दें कि सुहाना अपने पिता की तरह एक्टिंग में करियर बनाना चाहती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो यूनिवर्सिटी जाकर पढ़ाई पूरी करना चाहती हैं। उन्होंने कहा था कि वो एक्टिंग शुरू करने से पहले इसे सीखना चाहती हैं। 

 

 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर