बेहद आलीशान है सुनील शेट्टी का बंगला, कार के सनरूफ जैसे खुलती है छत, प्राइवेट थिएटर समेत इन सुविधाओं से है लैस

बॉलीवुड
भाग्य लक्ष्मी
Updated Feb 02, 2022 | 16:45 IST

Suniel Shetty Lavish And Ultra Modern Home Pictures: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने हाल ही में अपने खंडाला वाले घर की झलक दिखाई है जिसे देखकर लोगों की आंखे खुली की खुली रह गई हैं। 

suniel shetty gave a home tour of his khandala house, suniel shetty lavish home pictures
Suniel Shetty Home Pictures  |  तस्वीर साभार: YouTube
मुख्य बातें
  • सुनील शेट्टी ने दिखाई अपने घर की झलक। 
  • बहुत आलीशान है बॉलीवुड एक्टर का घर। 
  • कार के सनरूफ जैसे खुलती है एक्टर के घर की छत। 

Suniel Shetty Gave A Tour Of His Lavish Khandala Home: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सुनील शेट्टी ने हाल ही अपने खंडाला वाले घर 'जहान' का टूर दिया है, जिसे देखकर फैंस की आंखें खुली की खुली रह गई हैं। 'Where The Heart Is' यूट्यूब शो के एक वीडियो में एक्टर ने अपने लैविश घर का टूर दिया जो पड़ाडियों पर स्थित है।

सुनील शेट्टी का घर मानो जैसे कायनात में बसा है क्योंकि उनके घर से खूबसूरत नजारा दिखता है जिसे देख कर कोई भी मंत्रमुग्ध हो जाएगा। सुनील शेट्टी का घर अंदर और बाहर से कई सुविधाओं से लैस है। लेकिन जिस चीज ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है वह उनके घर का छत है, जो कार के सनरूफ की तरह खुलता है। जहां से ऊंची-ऊंची पहाड़ियों का नजारा देखकर मुंह से वाह खुद ब खुद निकल जाता है।

Also Read: ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहन मलाइका अरोड़ा ने दिखाई बोल्डनेस, 48 की उम्र में हॉट अंदाज से फैंस को किया मदहोश

बेहद आलीशान है एक्टर का घर

सुनील शेट्टी ने अपने घर के इंटीरियर्स, वॉल और फर्श को बहुत बारीकी से डिजाइन किया है। इस वीडियो में सुनील शेट्टी के घर का कोना-कोना देखा जा सकता है।

Also Read: Raktanchal 2 Trailer & Release: रिलीज हुआ रक्तांचल 2 का जबरदस्त ट्रेलर, इस दिन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगी सीरीज

Suniel Shetty home in Khandala near Mumbai

एक्टर ने अपने घर के लिविंग रूम, बालकनी एरिया, लॉन, बगीचा, डाइनिंग, स्विमिंग पूल आदि को खूबसूरत डेकोरिटिव आइटम्स और पौधों से सजाया है। उनके घर की एंट्री बहुत शानदार है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि एक्टर के घर में मिनी थिएटर भी है।

Suniel Shetty home in Khandala near Mumbai

सुनील शेट्टी ने अपने घर का एक कोना अपनी फिल्मों को भी दिया है, यहां उन्होंने अपनी सभी फिल्मों की तस्वीरें लगा कर रखी हैं। यह एक ऐसा कोना है जो उन्हें उनके पुराने दिनों की याद दिलाता है। इस वीडियो के जरिए एक्टर ने बताया कि वह पेड़-पौधे, नेचर आदि से बहुत ऑब्सेस्ड हैं।

Suniel Shetty home in Khandala near Mumbai

Suniel Shetty home in Khandala near Mumbai

बहुत खास है घर का नाम

सुनील शेट्टी के इस लैविश घर का नाम भी बहुत खास है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर की पत्नि यह बता रही हैं जब उन्होंने अपने पापा से पूछा था कि इस घर का नाम क्या रखा जाए तब उनके पापा ने इस घर का नाम जहान रखने की सलाह दी थी।

एक्टर ने बाताया कि वह जब भी यहां आते हैं, उन्हें यहां मौजूद हर एक चीज बहुच मैजिकल लगती है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर