सुनील शेट्टी को माना से हुआ था पहली नजर का प्‍यार, शादी के ल‍िए क‍िया 9 साल का इंतजार

Suniel shetty Wife name: सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना शेट्टी की शादी को 28 साल से भी ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन इनके बीच का प्यार आज भी ऐसा है कि उनके सामने नए-नवेले कपल्स भी फीके लगते हैं।

Suniel shetty mana shetty special love story photos
Suniel shetty and mana shetty love story 
मुख्य बातें
  • शादी के बाद सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड में कदम रखा
  • माना से उनको पहली नजर में ही प्‍यार हो गया था
  • माना की बहन की मदद से की थी पहली मुलाकात

बॉलीवुड में 90 के दशक में दो एक्शन खिलाड़ी सबसे अधिक पॉपुलर हुए थे। पहले हैं अक्षय कुमार और दूसरे हैं सुनाली शेट्टी। अन्ना के नाम मशहूर सुनील शेट्टी आज की तारीख में एक जाना पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने साल 1992 में 'बलवान' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दीं और पॉपुलर हो गए। दिलचस्प बाते ये है सुनील शेट्टी की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। सुनील को शादी के लिए 9 साल का इंतजार करनी पड़ा था। जानिए सुनील शेट्टी की लव लाइफ से जुड़ा ये किस्सा। 

पहली नजर में हुआ था प्यार
सुनील शेट्टी ने माना को पहली बार एक पेस्ट्री की दुकान पर देखा था। पेस्ट्री की यह दुकान मुंबई में नेपियन सी रोड पर है जहां पर सुनील अक्सर अपने दोस्तों से मिलने के लिए आया करते थे। उस वक्त सुनील लंबे बाल रखते थे। दुकान में माना से हुई पहली मुलाकात में ही सुनील उन्हें अपना दिल दे बैठे थे। माना को पहली बार देखने के बाद सुनील उनके प्यार में इस कदर दीवाने हो गए थे कि उन्होंने सबसे पहले माना की बहन से बात की। 

सुनील के साथ बाइक राइड पर गईं माना
सुनील चाहते थे कि माना की बहन उनकी मुलाकात या यूं कहे कि सुनील का परिचय माना से खुद करवाए। माना से इस तरह सुनील की कई मुलाकात होने लगी। सुनील को इस बात का अहसास हो गया था कि माना ही वह है जिसके साथ वह अपनी जिंदगी बिता सकते हैं। सुनील ने अपने कॉमन दोस्त से कहा कि वह एक पार्टी रखे जिसमें माना को भी न्योता भेजे। इस पार्टी के बाद माना सुनील के साथ बाइक राइड पर गईं और तभी उन्हें अहसास हुआ कि यह दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं।

शादी के लिए 9 साल तक करना पड़ा इंतजार
माना और सुनील शेट्टी दोनों अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं। माना का पूरा नाम मोनिषा कादरी है। वह पंजाबी और मुस्लिम दोनों ही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। जबकि सुनील कर्नाटक के बंत समुदाय से ताल्कुल रखते हैं। ऐसे में माना और सुनील के परिवार वालों को लगा कि इन दोनों की शादी में अलग अलग धर्म का होना दिक्कतें खड़ी कर सकता है। इसी वजह से दोनों को शादी के लिए 9 साल के लंबे वक्त का इंतजार करना पड़ा। 

आखिरकार 1991 में की शादी
9 साल बाद माना और सुनील शेट्टी ने साल 1991 में शादी के बंधन में बंध गए। उस वक्त सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत नहीं की थी। शादी के बाद सुनील शेट्टी ने साल 1992 में 'बलवान' फिल्म से एंट्री की थी। तब से आज तक सुनील शेट्टी ने फैम‍िली मैन की अपनी इमेज को बनाए रखा है। बेशक उनकी लव लाइफ कई लोगों के ल‍िए सीख है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर