ऋषि कपूर का हालचाल जानने पत्नी संग न्यूयॉर्क पहुंचे सुनील शेट्टी, एक्टर ने शेयर की फोटो

बॉलीवुड
Updated Aug 17, 2019 | 23:17 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

वेटरन एक्टर ऋषि कपूर लंबे वक्त से न्यूयॉर्क में हैं। हाल ही में सुनील शेट्टी अपनी पत्नी माना शेट्टी के साथ उनका हालचाल जानने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे।

Rishi Kapoor, Sunil Shetty, Neetu Kapoor, Mana Shetty
Rishi Kapoor, Sunil Shetty, Neetu Kapoor, Mana Shetty  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • पिछले एक साल से ज्यादा समय से न्यूयार्क में कैंसर का इलाज करा रहे हैं ऋषि कपूर
  • सुनील शेट्टी और माना शेट्टी ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे न्यूयार्क
  • इससे पहले भी बॉलीवुड सितारे ऋषि कपूर से मिलने जा चुके हैं

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर पिछले साल से ही न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। अब वे कैंसर फ्री हो गए हैं, लेकिन उनका ट्रीटमेंट अभी भी चल रहा है। उनकी पत्नी नीतू कपूर उनके साथ न्यूयॉर्क में ही हैं। इस दौरान बॉलीवुड के कई सितारे ऋषि का हालचाल जानने उनके पास पहुंचे थे।

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी अपनी पत्नी माना शेट्टी के साथ ऋषि की तबीयत पूछने न्यूयॉर्क पहुंचे। इसकी जानकारी ऋषि कपूर ने ट्विटर पर दी। उन्होंने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की, जिसमें नीतू कपूर, सुनील शेट्टी और माना शेट्टी नजर आ रहे हैं। इसके साथ ऋषि ने लिखा, 'सुनील और उनकी पत्नी का मिलने आने के लिए  बहुत-बहुत शुक्रिया। आप लोग एक साथ अच्छे लगते हैं। ईश्वर हमेशा आपको खुश रखे। लव यू।'

इसके जवाब में सुनील ने भी ट्विटर पर उसी पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'आपसे मिलकर बहुत-बहुत अच्छा लगा ऋषि जी और नीतू जी। आप हमेशा एक इंस्पिरेशन रहेंगे। ये सबसे पॉजिटिव इवनिंग में से एक थी।' दरअसल ऋषि से सेलेब्स के मिलने का सिलसिला काफी वक्त से चल रहा है। हाल ही में अनुपम खेर, जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख उनसे मिलने पहुंचे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@neetu54) on

बता दें कि ऋषि कपूर की अब तक की सब रिपोर्ट्स सही आईं है और वे काफी ठीक हैं। जल्द ही वे भारत लौट सकते हैं। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान ऋषि कपूर ने कहा कि मैं पिछले एक साल से ज्यादा समय से यहां हूं और अपने घर और देश को बहुत मिस करता हूं और डाक्टर्स से बात करके जितना जल्दी हो सके अपने घर जाना चाहता हूं। ऋषि कपूर कैंसर की शिकायत के बाद न्यूयार्क आ गए थे जहां उन्होने डाक्टर्स की कड़ी निगरानी में कैंसर का ट्रीटमेंट लिया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर