Sunny Leone ने सेलिब्रेट किया बेटी निशा का बर्थडे, पति के साथ मिलकर दिया ये तोहफा

बॉलीवुड
Updated Oct 15, 2019 | 08:55 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की बेटी निशा कौर वीबर चार साल की हो गईं हैं। इस मौके पर उन्होंने और उनके पति डेनियल वीबर ने बर्थडे सेलिब्रेट किया। सनी- डेनियल ने अपनी बेटी को बहुत खूबसूरत तोहफा दिया।

Sunny Leone with Her Children and husband Daniel Weber
Sunny Leone with Her Children and husband Daniel Weber 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की बेटी निशा कौर वीबर 4 साल की हो गईं हैं
  • सनी और उनके पति डेनियल ने बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट किया और उन्हें खास तोहफे दिया
  • सनी और डेनियल ने साल 2017 में महाराष्ट्र के लातूर से निशा को गोद लिया था

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ- साथ पर्सनल लाइफ को भी बेहतरीन तरीके से मैनेज कर रही हैं। सनी तीन बच्चों की मां हैं और एक बार फिर उन्होंने साबित कर दिया कि वो ना केवल अच्छी एक्ट्रेस बल्कि एक बहुत अच्छी मां भी हैं। हाल ही में सनी और उनके पति डेनियल वीबर ने अपनी बेटी निशा कौर वीबर का चौथा जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

सनी और डेनियल की बेटी निशा चार साल की हो गईं हैं और उनके बर्थडे के लिए दोनों ने फ्रोजन थीम्ड पार्टी रखी। इस दौरान सनी और उनकी पूरी फैमिली व्हाइट ड्रेस में नजर आई। इस दौरान निशा स्नो व्हाइट कलर की ड्रेस पहने और बालों में व्हाइट बो लगाए नजर आईं। वहीं सनी भी व्हाइट कलर की ड्रेस पहने। बालों को साइड पिन अप किए हुईं थीं जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रहीं थीं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Daniel "Dirrty" Weber (@dirrty99) on

 

निशा के बर्थडे की एक वीडियो सामने आई है जिसमें सनी केक काटने में बेटी की मदद कर रहीं हैं। इसके बाद सनी उन्हें किस करती हैं। निशा के बर्थडे की जो वीडियो सामने आईं हैं उनमें पूरा हॉल बहुत खूबसूरत सजा हुआ नजर आ रहा है। हॉल में गुब्बारों और स्नोफ्लेक्स से सजावट की गई। वीडियो में फैमिली के अलावा कई बच्चों को भी वहां एन्जॉय करते देखा जा सकता है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Bolly Kick (@bolly.kick) on

बर्थडे पर बेटी के लिए लिखा खास मैसेज

सनी और डेनियल ने निशा की बर्थडे फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की और उनके लिए स्पेशल मैसेज लिखा। सनी ने निशा की फोटो शेयर कर लिखा, 'मेरी परी निशा कौर वीबर को जन्मदिन की बधाई। तुम हमारे दिन की रोशनी हो और हमें भगवान का तोहफा हो। हैप्पी बर्थडे बेबी गर्ल!' 

 

बेटी को दिया ये तोहफा

सनी और उनके पति डेनियल निशा के बर्थडे के लिए पहले से तैयारी कर रहे थे। उन्होंने निशा के लिए शॉपिंग करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की थीं। उन्होंने अपनी बेटी के लिए खिलौने खरीदे। सनी ने उनके लिए तोहफे खरीदते हुए लिखा था कि वो खाली हाथ घर नहीं जा सकतीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

मालूम हो कि सनी और उनके पति डेनियल वेबर ने 2017 में महाराष्ट्र के लातूर से एक बच्ची को गोद लिया और उसे निशा कौर वीबर नाम दिया। जब उन्होंने निशा को गोद लिया तब वो 21 महीने की थीं। इसके बाद पिछले साल 4 मार्च को दोनों सरोगेसी के जरिए दो बेटों नोह और अशर वीबर के पेरेंट्स बने।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर