अमेरिका में घूमने के लिए सनी लियोनी के पति ने ढूंढी नई जगह, एक्ट्रेस ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Sunny Leone Outing with Family: कोरोना वायरस ने इस समय पूरी दुनिया में कहर मचाया हुआ है। इस बीच सनी लियोनी अपने तीनों बच्चों और पति संग घूमने निकलीं।

Sunny Leone with her Kids
Sunny Leone with her Kids 
मुख्य बातें
  • तीनों बच्चों और पति संग घूमने निकलीं सनी लियोनी
  • पति डेनियल ने घूमने के लिए ढूंढी नई जगह
  • सनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी इन दिनों अपने पति डेनियल बीवर और तीनों बच्चों संग अमेरिका में हैं। सनी पिछले महीने ही अपनी फैमिली संग यहां पहुंची थीं।

सनी लियोनी यहां अपने परिवार संग समय बिता रही हैं और हाल ही में सभी बाहर घूमने निकले, जिसकी फोटोज एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। सनी ने इंस्टाग्राम पर फोटोज पोस्ट की हैं जिसमें वो समंदर किनारे खूबसूरत जगह पर एन्जॉय करते दिख रहे हैं। 

सनी लियोनी ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

इन फोटोज को शेयर कर सनी ने लिखा, 'नई जगह ढूंढकर बच्चों को लेकर जाना और उन्हें लोगों से दूर रखना बहुत मजेदार है।' इसके साथ उन्होंने अपने पति डेनियल को टैग कर ये जगह लेक बलबोआ (Lake Balboa) ढूंढने के लिए थैंक्स कहा। मालूम हो कि इस दौरान सभी मास्क लगाए नजर आए। सनी और उनकी फैमिली की ये फोटोज फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

लॉस एंजेलिस में हैं सनी लियोनी

मालूम हो कि पिछले करीब डेढ महीने से सनी लियोनी अपने पति डेनियल वीबर, बेटी निशा कौर वीबर और दोनों बेटों नोह और अशर वीबर संग लॉस एंजेलिस में हैं। कोरोना वायरस से अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए वो पिछले महीने अमेरिकी गईं थीं। सनी ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी थी कि वो वो फैमिली संग लॉस एंजेलिस आ गई हैं।। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

सनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने बच्चों के साथ समय बिताते हुए तस्वीरें शेयर करती हैं, जो उनके फैंस को काफी पसंद आती हैं। इंस्टाग्राम पर सनी के 36.7 मिलियन यानी करीब 3 करोड़ 60 लाख फॉलोअर्स हैं।

बता दें कि सनी लियोनी ने साल 2011 में डेनियल वीबर से शादी की थी। साल 2017 में दोनों ने 21 महीने की निशा को महाराष्ट्र के लातूर से गोद लिया था। इसके बाद 4 मार्च 2018 को सनी और डेनियल सरोगेसी के जरिए दो जुड़वां बेटों के पेरेंट्स बने। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर