सनी लियोनी ने खास दोस्त संग शेयर की तस्वीर, ब्लैक स्विमसूट में ढाया कहर

Sunny Leone New Post: सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर अपनी दोस्त संग फोटो शेयर की है जिसमें दोनों ब्लैक स्विमसूट में नजर आ रही हैं। देखें सनी लियोनी की नई तस्वीर।

Sunny Leone
Sunny Leone  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सनी लियोनी ने ब्लैक स्विमसूट में शेयर की अपनी नई फोटो
  • नए पोस्ट में अपनी करीबी दोस्त संग नजर आईं सनी लियोनी
  • एक्ट्रेस के फैंस को पसंद आ रही ये तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। सनी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अब एक बार फिर उन्होंने अपनी खूबसूरत फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

सनी लियोनी इस फोटो में अपनी दोस्त के साथ हैं और दोनों ब्लैक स्विमसूट पहने नजर आ रही हैं। सनी ने इसमें सन ग्लासेस लगाए हैं और बाल खोले हुए हैं। इस फोटो को शेयर कर सनी ने लिखा कि स्विमिंग करना अच्छा लगा। सनी की ये फोटो फैंस को बहुत पसंद आ रही है और वो इसपर कमेंट कर लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि इस फोटो में वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

फादर्स डे पर शेयर की थी ये वीडियो

सनी लियोनी ने फादर्स डे (21 जून) के मौके पर एक वीडियो शेयर की थी जो उनके तीनों बच्चों बेटी निशा कौर वीबर और दोनों बेटों नोह और अशर की तरफ से उनके पति डेनियल वीबर को डेडिकेटेड थी। इस वीडियो को पोस्ट कर लिखा था, 'दुनिया के बेस्ट पापा! आप हमें पूरा करते हैं और हम जो कुछ भी हैं आपकी वजह से हैं। हमें इतना प्यार करने के लिए शुक्रिया। हैप्पी फादर्स डे!'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

परिवार संग लॉस एंजेलिस में हैं सनी लियोनी

मालूम हो कि सनी लियोनी इस वक्त अपने पति डेनियल वीबर, बेटी निशा कौर वीबर और दोनों बेटों नोह और अशर वीबर संग लॉस एंजेलिस में हैं। दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के बीच पिछले महीने वो यहां पहुंची थीं। एक पोस्ट में सनी ने यह बताया था कि अपने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने लॉस एंजेलिस जाने का फैसला किया था। 

बता दें कि सनी लियोनी ने साल 2011 में डेनियल वीबर से शादी की थी। साल 2017 में दोनों ने 21 महीने की निशा को महाराष्ट्र के लातूर से गोद लिया था। इसके बाद 4 मार्च 2018 को सनी और डेनियल सरोगेसी के जरिए दो जुड़वां बेटों के पेरेंट्स बने। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर