अब फ‍िल्‍मों को दी जाएगी नेपोट‍िज्‍म के आधार पर रेट‍िंग, सुशांत के जीजाजी ने लॉन्‍च क‍िया Nepometer

Sushant Brother in Law Nepometer: सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद उनके जीजाजी विशाल कीर्ति ने एक वेबसाइट या ऐप नेपोमीटर लॉन्च की है, जो बॉलीवुड में नेपोटिज्म के खिलाफ लड़ाई में मदद करेगी।

Sushant Singh Rajput
Sushant Singh Rajput 
मुख्य बातें
  • सुशांत सिंह राजपूत के जीजाजी ने लॉन्च किया नेपोमीटर
  • अब नेपोटिज्म पर आधार पर फिल्मों को दी जाएगी रेटिंग
  • मालूम हो कि सुशांत के सुसाइड के बाद नेपोटिज्म के मुद्दे ने तूल पकड़ा है

ाबॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत के सुसाइड के बाद कई तरह के सवाल उठे कि आखिर उन्होंने ये कदम क्यों उठाया? इसके लिए बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म को जिम्मेदार बताया जा रहा है।

नेपोटिज्म के आधार पर दी जाएगी फिल्मों को रेटिंग

अब सुशांत से सुसाइड के करीब 15 दिन बाद उनके जीजाजी विशाल कीर्ति ने 'नेपोमीटर' नाम से एक वेबसाइट या एक ऐप लॉन्च की है, जो बॉलीवुड में नेपोटिज्म के खिलाफ लड़ाई में मदद करेगी। विशाल ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने यह जानकारी देते हुए लिखा, 'जानकारी के साथ बॉलीवुड में नेपोटिज्म से लड़ें। हम नेपोटिज्म और इंडिपेंडेंट मूवी क्रू के मुताबिक फिल्मों को रेटिंग देंगे। अगर #Nepometer हाई जाता है तो यह समय है बॉलीवुड नेपोटिज्म को बॉयकॉट करने इससे लड़ने का।' 

सुशांत के सुसाइड के बाद उठा नेपोटिज्म का मुद्दा

सुशांत के सुसाइड के बाद ये खबरें आईं कि पिछले छ महीने में उनके हाथ से सात फिल्में निकल गईं थीं और वो बॉलीवुड में नेपोटिज्म का शिकार हो रहे थे। इसके बाद कई स्टार किड्स और सेलेब्स सुशांत के फैंस के निशाने पर आ गए, जिनमें आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, सोनम कपूर, सलमान खान, करण जौहर और एकता कपूर का नाम शामिल है। 

इन सेलेब्स के खिलाफ दर्ज हुआ था केस

नेपोटिज्म के मामले ने इतना तूल पकड़ा कि सुशांत के सुसाइड केस में सलमान खान, करण जौहर, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर समेत 8 लोगों पर ब‍िहार के मुजफ्फरपुर में केस दर्ज करवाया गया। ये केस वकील सुधीर कुमार ओझा ने IPC की धारा 306, 109, 504 और 506 के तहम दर्ज क‍रवाया गया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Receive without pride, let go without attachment. #Meditations A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput) on

मालूम हो कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वो पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थे और उनका इलाज भी चल रहा था। सुशांत के पिता केके सिंह ने भी कहा था कि बीते कुछ महीनों में सुशांत इंडस्ट्री में बन रहे हालातों से परेशान थे, जिसका जिक्र उन्होंने खुद किया था। हालांकि उनके पिता ने कहा कि वो नहीं जानते कि इस परेशानी की वजह कौन लोग थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर