Exclusive: कुक अशोक का खुलासा- अक्टूबर तक डिप्रेशन में नहीं थे सुशांत, रिया ने किया नौकरी से बाहर

Sushant Singh Rajput Cook: सुशांत सिंह राजपूत के कुक ने अब चौंकाने वाला खुलासा किया है। कुक अशोक ने बताया कि पिछले साल अक्टूबर तक सुशांत को डिप्रेशन नहीं थे। वहीं, उन्हें रिया चक्रवर्ती ने नौकरी से निकाला।

Sushant Singh Rajput
Sushant Singh Rajput 
मुख्य बातें
  • सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्तों के बाद अब कुक ने खुलासा किया है।
  • सुशांत के कुक अशोक ने बताया कि अक्टूबर तक वह डिप्रेशन में नहीं थे।
  • अशोक के मुताबिक उन्हें रिया चक्रवर्ती ने नौकरी से निकाला था।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की वजह डिप्रेशन बताया जा रहा था। अब उनके कुक ने दावा किया है कि सुशांत को डिप्रेशन नहीं था। कुक ने ये भी कहा है कि उन्हें रिया चक्रवर्ती ने नौकरी से निकाला है। 

Times Now से बातचीत में सुशांत के कुक अशोक ने कहा है कि वह सितंबर-' मै अक्टूबर तक 24 घंटे  सुशांत के साथ थे। उस वक्त तक सुशांत को डिप्रेशन नहीं था। सुशांत उस वक्त तक फिट थे। वहीं, वह हमेशा अपने फिटनेस ट्रेनर के साथ रहते थे। उन्हें फिल्में भी मिल रही थी।'

अशोक कहते हैं कि- ' मैंने कभी सुशांत को डॉक्टर के पास जाते हुए नहीं देखा था। इसके अलावा न ही कभी दवा लेते हुए भी सुशांत को देखा था।' पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक भी सुशांत ने नवंबर में डॉक्टर के पास जाना शुरू किया था।'


रिया ने निकाला नौकरी से
नौकरी से निकालने पर अशोक कहते हैं कि- 'मैं सितंबर को घर गया और 14 अक्टूबर को वापस आया तो मुझसे कहा कि निकाल दिया गया है। मैंने फोन पर जिसने मुझे इस बारे में बताया उसने कहा कि रिया ने निकाला है।' 

रिया पर अशोक कहते हैं- 'सितंबर तक ऐसा कुछ नहीं था कि रिया सुशांत को कंट्रोल कर रही है। यूरोप ट्रिप के बाद वह बीमार पड़ने लगे थे। पहले उन्हें डेंगू हुआ था। अब पता चल रहा है कि वह डिप्रेशन के शिकार थे। हम लोगों को नहीं पता कि उन्हें डिप्रेशन हुआ कैसे।'

 
सितंबर में आई थी सुशांत की दीदी 
सुशांत के कुक अशोक ने फैमिली के साथ रिश्तों पर बताया कि सितंबर 2019 को दिल्ली से उनके दीदी और जीजाजी आए थे। वह डेढ़ महीने तक सुशांत के साथ रहे थे। अगर कुछ गड़बड़ होती तो वह आते ही नहीं। 

रिया द्वारा स्टाफ को निकालने पर अशोक ने कहा- 'सबसे पहले मुझे ही निकाला गया था। इसके बाद बॉडीगार्ड साहिल, चार्टेड अकाउंटेंट रजत को निकाला था। रिया के पेरेंट्स सुशांत के लोनावला फार्महाउस में आते रहते थे।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर