भाई का शव देख बुरी तरह टूट गई बहन Nupur, Sushant Singh Rajput को अंतिम विदाई देने पूरी फैमिली पहुंची मुंबई

Sushant Singh Rajput Family Reached in Mumbai For Funeral: सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार आज होगा और उसी के लिए उनका परिवार पटना से मुंबई सफर तय करके पहुंच चुका है...

Sushant Singh Rajput Sister & father family arrives in Mumbai for funeral Today
सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • 14 जून को सुशांत का शव बांद्रा स्थित घर में उनके घर में पंखे से लटका मिला।  
  • 34 साल सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन से जूझ रहे थे।
  • सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार आज मुंबई में किया जाएगा।

इरफान खान, ऋषि कपूर और वाजिद खान के बाद सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने सभी को शॉक्ड कर दिया है। बॉलीवुड अभिनेता और टीवी शो पवित्रा रिश्ता फेम सुशांत 34 साल के थे और डिप्रेशन से जूझ रहे थे। रिपोर्टों के अनुसार दिवंगत अभिनेता नवंबर में शादी भी करने वाले थे लेकिन इससे पहले ही सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर ली। 14 जून को सुशांत का शव बांद्रा स्थित घर में उनके घर में पंखे से लटका मिला।  
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार आज होगा और उसी के लिए उनका परिवार पटना से मुंबई सफर तय करके पहुंच चुका है। मुंबई में सुशांत की बहनें और उनका परिवार अंतिम संस्कार करने के लिए आ चुका है। 
भाई सुशांत के निधन से टूट गई बहन
सुशांत सिंह राजपूत अपने पीछे पिता और 4 बहनों को छोड़कर चले गए हैं। सुशांत की एक बहन नुपुर मुंबई में रहती है और इस खबर को सुनकर वो तुरंत कूपर अस्पताल पहुंची। भाई सुशांत को देखते ही बहन बुरी तरह से टूट गई। इस दौरान उनका एक करीबी संभालता नजर आया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@zoomtv) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@manav.manglani) on

अभी तक नहीं पहुंचे हैं सुशांत सिंह राजपूत के पिता!
इंडिया टीवी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अभिनेता के पिता भी यात्रा करके जल्द मुंबई पहुंचेंगे। हालांकि अन्य रिपोर्टों ने ये आया है कि सुशांत के दो रिश्तेदार मुंबई जाएंगे, लेकिन पिता नहीं आ सकेंगे। 

सुशांत के निधन के बाद बिगड़ी पिता की हालत
जाहिर है सुशांत की आत्महत्या की खबर पिता के.के. सिंह बर्दाश्त नहीं कर पाए हैं। अपने बेटे के निधन की खबर से के.के. सिंह इतना हिल गए हैं कि खबर सुनते ही वो बेहोश होकर गिर गए। उनका स्वास्थ्य भी बिगड़ गया है और कथित तौर पर वो किसी से बात करने की स्थिति में नहीं है।


CBI जांच की मांग
पुलिस अधिकारियों ने एक आधिकारिक बयान में साझा किया गया है कि अभिनेता की मृत्यु सुसाइड केस है। लेकिन सुशांत के परिवार के कुछ सदस्य इसे 'हत्या' बता रहे हैं। इतना ही नहीं इस मामले की उन्होंने सीबीआई जांच की मांग भी की है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर