निधन के बाद कजिन भाई ने किया खुलासा, नवंबर में शादी करने वाले थे Sushant Singh Rajput

Sushant Singh Rajput Death: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनका पूरा परिवार गम में डूब गया है। वहीं, सुशांत सिंह राजपूत के कजिन भाई पन्ना सिंह ने बताया है कि वह नवंबर में शादी करने जा रहे थे।

Sushant Singh Rajput
Sushant Singh Rajput 
मुख्य बातें
  • सुशांत सिंह राजपूत की असमय मौत से उनके परिवार में गम का माहौल है।
  • सुशांत के भाई ने बताया कि वह इसी साल शादी करने वाले थे।
  • सुशांत की बहन उनका शव लेने के लिए अस्पताल पहुंच गईं हैं।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की निधन की खबर को फिल्म इंडस्ट्री से लेकर उनके फैंस विश्वास करने को तैयार नहीं है। महज 34 साल की उम्र में दुनिया छोड़कर चले गए एक्टर के घरवाले सदमे में हैं। सुशांत के कजिन भाई ने बताया है कि वह इसी साल नवंबर में शादी करने वाले थे। 

मीडिया से बातचीत में सुशांत सिंह राजपूत के कजिन पन्ना कुमार सिंह ने बताया कि- 'उनके पिता से करीब 45 मिनट तक बात हुई थी। वह बता रहे थे कि सब कुशल है, सुशांत से बात हुई है। नवंबर में शादी भी करने वाला है। हम तब मुंबई चलेंगे।'

सुशांत के कजिन कहते हैं- 'सब कुछ ठीक चल रहा है कही कोई टेंशन वाली बात नहीं है। अचानक से ये खबर आई। वहीं, डेड बॉडी मिलने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा कि क्या करना है। अभी हमें मौत के कारण के बारे में पता नहीं है।'

रिया चक्रवर्ती को कर रहे थे डेट 
सुशांत सिंह राजपूत एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को डेट कर रहे थे। दोनों को कई बार साथ स्पॉट किया गया है। सूत्रों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से रिया सुशांत के साथ थीं। एक दिन पहले ही सुशांत ने उन्हें वापस घर भेज दिया था। 

सुशांत सिंह राजपूत इससे पहले पवित्र रिश्ता में को-एक्ट्रेस रही अंकिता लोखंडे के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों काफी वक्त तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे थे। सुशांत की आत्महत्या की खबर सुनकर अंकिता लोखंडे भी हैरान रह गईं।  

अस्पताल पहुंची बहन  
सुशांत सिंह राजपूत की बहन नीतू सिंह अस्पताल पहुंच गईं हैं। सुशांत सिंह राजपूत का शव मुंबई के भाभा अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है। सुशांत की बहन के साथ प्रोड्यूसर संदीप सिंह भी हैं। 


सुशांत का पार्थिव शरीर लेने के लिए उनके गांव से दो रिश्तेदार मुंबई आएंगे। हालांकि, उनके पिता नहीं आएंगे। बेटे के निधन की खबर सुनकर उनकी तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई है। वहीं, उनके पैतृक घर में करीबी रिश्तेदार सांत्वना देनें के लिए पहुंच गए हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर