Taimur Video: तैमूर का 'टपोरी स्टाइल' हुआ वायरल, करीना कपूर खान के साथ जाते हुए भीड़ को देख बोले 'ऐ भाई लोग'

बॉलीवुड
Updated Mar 04, 2020 | 23:43 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Taimur Ali Khan Cute Video: करीना और सैफ के बेटे तैमूर अली खान का एक क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे 'टपोरी स्टाइल' में 'ऐ भाई लोग' बोलते हुए नजर आ रहे हैं।

Taimur Ali Khan latest video
Taimur Ali Khan latest video  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • तैमूर का नया वीडियो आया सामने
  • तैमूर का दिखा क्यूट अंदाज
  • करीना और नानी बबिता कपूर के साथ आए नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। सिर्फ 3 साल की उम्र में ही उन्होंने अपने लाखों फैंस बना लिए हैं। सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि सेलेब्स भी तैमूर के फैन हैं। उनके घर से बाहर निकलते ही, सारे कैमरे उन पर ही होते हैं। टिम टिम की फोटोज और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

हाल ही में उनकी एक नई वीडियो सामने आई है, जिसमें वे बेहद क्यूट लग रहे हैं। लेकिन यहां तैमूर की बात सुनकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। दरअसल तैमूर करीना और अपनी नानी बबीता कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। वे किसी स्टाफ की गोद में हैं और एक घर से दूसरे घर में जाते हुए दिख रहे हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Aye Bhai Log goes Tim Tim #TaimurAliKhan #KareenaKapoor with mom in Mumbai today #instadaily #manavmanglani A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

 

इस दौरान कैमराज को देखते हुए तैमूर टपोरी भाषा में बात करते हुए नजर आए। वीडियो में फोटोग्राफर्स को देखकर तैमूर भी चिल्लाते हैं, 'ऐ भाई लोग।' इतना सुनते ही सब  की हंसी छूट जाती है। ये वीडियो तैमूर के फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। एक ने कमेंट करते हुए लिखा कि क्यूट बॉय...क्या इसने अभी 'भाई लोग' कहा? वहीं अन्य यूजर्स दिल और किस के इमोजी बना रहे हैं।

इसके अलावा एक और वीडियो में तैमूर डॉग्स को देखकर 'डॉगी डॉगी' बोलते हुए नजर आ रहे हैं। तैमूर की वीडियोज पर सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि सेलेब्स भी कमेंट करते हुए नजर आते हैं। कुछ दिन पहले सेलेब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट Yianni Tsapatori ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसमें तैमूर उनके साथ हेयर ब्लोअर से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस पर दीपिका दीपिका ने कमेंट किया और लिखा, 'चुरा लो इसे' तो वहीं आलिया ने कमेंट किया, 'ओह माई गॉड'। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#kareenakapoor #TaimurAliKhan #babitakapoor in bandra today #instalike @manav.manglani A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@yiannitsapatori) on

 

करीना की अगर बात करें तो जल्द ही उनकी फिल्म अंग्रेजी मीडियम आने वाली है। जिसमें वे पहली बार पुलिस अफसर के किरदार में दिखेंगी। इसमें उनके अलावा इरफान खान और राधिका मदान भी लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा वे आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में दिखेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर