गणपति बप्पा का जयकारा लगाते तैमूर अली खान, छोटे नवाब का थ्रोबैक वीडियो हो रहा वायरल

Taimur Ali Khan chant Ganpati Bappa: गणेश चतुर्थी के बाद गणपति के उत्सव के दौरान करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है।

Ganpati Bappa Morya Taimur video
तैमूर अली खान ने लगाया गणपति बप्पा का नारा 
मुख्य बातें
  • सैफ-करीना के साथ तैमूर ने घर पर इस गणेश चतुर्थी किया है गणपति का स्वागत
  • प्रतिमा स्थापित करने के बाद एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने शेयर की थी तस्वीर
  • अब गणपति बप्पा का मंत्र बोलते हुए तैमूर अली खान का थ्रोबैक वीडियो हो रहा वायरल

मुंबई: तैमूर अली खान की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हाल ही में, हमें तैमूर का एक थ्रोबैक वीडियो मिला जोकि गणेश चतुर्थी और उसके बाद हो रहे गणपति के उत्सव के दौरान खूब वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें गणेश चतुर्थी में अरमान जैन और चचेरे भाई कियान के साथ कुछ क्वालिटी टाइम का आनंद लेते देखा जा सकता है हालांकि इस साल का नहीं बल्कि पुराना है।

वीडियो में, हम छोटे तैमूर को देख सकते हैं, जो पारंपरिक पोशाक में नजर आ रहे हैं और वह गणपति बप्पा का नारा लगाते हुए 'मंगल मूर्ति मोरया' मंत्र कहते हुए दिख रहे हैं।

नीचे देखिए तैमूर अली खान का वायरल वीडियो:

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Bombay Times (@bombaytimes)

हाल ही में करीना कपूर खान ने अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ गणपति समारोह की एक झलक साझा की थी। अपने इंस्टाग्राम पर, अभिनेत्री ने सैफ और तैमूर की प्यारी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह भगवान गणेश से प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं और उन्होंने अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत किया है।

Kareena Saif Taimur Ali Khan Ganesh Chaturthi celebration

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की तैयारी कर रही हैं। दूसरी ओर, सैफ अगली बार प्रभास और कृति सेनन के साथ 'आदिपुरुष' में दिखाई देंगे।

बता दें कि मुंबई में गणेश चतुर्थी के दौरान गणपति को अपने घरों में स्थापित करने की परंपरा है जिसे महाराष्ट्र और खासकर मुंबई में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। कई एक्टर्स ने भी हर साल की तरह इस बार गणेश जी को अपने घर पर मेहमान के रूप में स्थापित किया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर