TanhaJi vs Chhapaak: आठ दिन में तान्‍हाजी की बंपर कमाई, काफी पीछे रह गई दीपिका की छपाक

TanhaJi vs Chhapaak Box office collection: 10 जनवरी को रिलीज हुई अजय देवगन की फ‍िल्‍म तान्‍हाजी कमाई के कीर्तिमान रच रही है, वहीं साथ में रिलीज हुई दीपिका पादुकोण की छपाक को दर्शक नहीं मिल रहे हैं।

TanhaJi vs Chhapaak box office collection
TanhaJi vs Chhapaak box office collection 

TanhaJi vs Chhapaak Box office collection: 10 जनवरी को रिलीज हुई बॉलीवुड एक्‍टर अजय देवगन की फ‍िल्‍म तान्‍हाजी: द अनसंग वॉरियर कमाई के कीर्तिमान रच रही है, वहीं साथ में रिलीज हुई दीपिका पादुकोण की फ‍िल्‍म छपाक को दर्शक नहीं मिल रहे हैं। 8वें दिन यानि शुक्रवार को कलेक्‍शन के जो आंकड़े सामने आए हैं उससे यही साफ होता है कि दीपिका पादुकोण की छपाक बुरी तरह राजनीति का शिकार हो गई। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की मानें तो शुक्रवार को जहां तान्‍हाजी ने 10.06 करोड़ की कमाई की है वहीं दीपिका पादुकोण की छपाक की कमाई एक करोड़ भी नहीं हुई। 

फ‍िल्‍म समीक्षकों ने ओम राउत के न‍िर्देशन में बनी तान्‍हाजी और मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी छपाक को सराहा था। दोनों ही फ‍िल्‍म सत्‍य घटना पर आधारित हैं। दोनों ही मानकों पर खरी उतरती हैं लेकिन रिलीज से पहले दीपिका पादुकोण का जेएनयू जाना और वहां छात्रों के एक वर्ग के साथ खड़े हो जाना, मेकर्स को भारी पड़ गया। 

दीपिका पादुकोण की यह फ‍िल्‍म बुरी तरह राजनीति का शिकार हो गई। कांग्रेस की राजस्‍थान सरकार, मध्‍य प्रदेश सरकार और छत्‍तीसगढ सरकार ने टैक्‍स फ्री भी किया लेकिन उसका लाभ भी फ‍िल्‍म को नहीं मिला। छपाक कांग्रेस शासित राज्‍यों में टैक्‍स फ्री हुई तो भाजपा शासित उत्‍तर प्रदेश और हरियाणा ने तान्‍हाजी को इसे टैक्‍स फ्री कर दिया। 

तान्‍हाजी में मराठा साम्राज्‍य की वीरता की गाथा द‍िखाई गई है। फिल्म में अजय देवगन सूबेदार तान्हाजी मालुसरे का किरदार निभा रहे हैं। वहीं सैफ अली खान और अभिनेत्री काजोल भी अहम किरदारों में हैं। इस फ‍िल्‍म में अजय देवगन ने सूबेदार तान्हाजी मालुसरे का किरदार निभाया है। 

वहीं दीपिका की छपाक एसिड अटैक के खिलाफ आवाज बुलंद करती है। दरअसल यह एसिड अटैक का दंश झेल चुकीं दिल्‍ली की लक्ष्‍मी अग्रवाल की कहानी है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर