तारा सुतारिया ने खास अंदाज में आदर जैन को किया बर्थडे विश, रणबीर कपूर के कजिन ने कहा- आई लव यू

Tara Sutaria And Adar Jain: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया पिछले कई महीनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। तारा और आदर जैन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Aadar Jain Tara Sutaria
आदर जैन और तारा सुतारिया। 
मुख्य बातें
  • तारा सुतारिया ने आदर जैन को बर्थडे विश किया है
  • उन्होंने आदर के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की है
  • आदर ने जवाब में तारा को 'आई लव यू' लिखा है

बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया और रणबीर कपूर के कजिन आदर जैन के बीच रिलेशनशिप की खबरें काफी समय से सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों कई मौकों पर एकसाथ दिखाई दिए हैं। दोनों की रिलेशनशिप की चर्चा को और बल तब मिला जब तारा को आदर के बड़े भाई अरमान जैन की सगाई और शादी में साथ देखा गया। हालांकि, दोनों की ओर से रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया गया। कहा जा रहा था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन अब आदर के जन्मदिन के मौके पर इस बात की पुष्टि हो गई है।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by TARA (@tarasutaria) on


तारा सुतारिया ने बुधवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर आदर जैन को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभाकामनाएं दीं। तारा ने आदर को अपना फेवरेट बताते हुए एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की। उन्होंने साथ ही कैप्शन लिखा, 'हमेशा तुम्हारे, हमेशा मेरे, हमेशा हमारे। हैप्पी बर्थडे मेरे फेवरेट पर्सन।' तारा के इस पोस्ट पर आदर ने भी जवाब किया। उन्होंने कमेंट किया, 'आई लव यू।' तारा द्वारा शेयर किए गए पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कमेंट बॉक्स में लगातार अपना प्यार जता रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Ever thine, ever mine, ever ours! Happy Birthday to my favourite person @aadarjain A post shared by TARA (@tarasutaria) on


गौरतलब है कि तारा ने कुछ महीनों पहले एक इंटरव्यू में आदर के साथ फ्रेंडशिप को लेकर अपनी बात रखी थी। तारा ने कहा था कि मुझे आदर के साथ घूमना-फिरना बहुत ज्यादा पसंद है। वह मेरे लिए काफी स्पेशल हैं। तारा ने कहा था कि हम दोनों को ही खाने से बहुत ज्यादा प्यार है। ऐसे में हमें अक्सर साथ देखा जाता है। वहीं, तारा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह 'तड़प' और 'एक विलेन 2' में नजर आएंगी। तारा आखिरी बार मिलाप जावेरी की एक्शन फिल्म 'मरजावां' में दिखीं थी। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर