Tejas D Parvatkar Death: इरफान खान के साथी कलाकार तेजस डी पर्वतकार का निधन, एक्टर Satyajeet Dubey ने की पुष्टि

Irrfan Khan Films Casting Director Tejas D Parvatkar Death: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक एक और बॉलीवुड एक्टर का निधन हो गया है...

Tejas D Parvatkar Death bollywood actor Satyajeet Dubey Pays Tribute
एक्टर तेजस डी पर्वतकार।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • एक्टर तेजस डी पर्वतकार अब इन दुनिया में नहीं रहे।
  • बॉलीवुड एक्टर सत्यजीत दुबे ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की है। 
  • तेजस डी पर्वतकार कई साल पहले इरफान खान के साथ भी काम कर चुके थे।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक एक और बॉलीवुड एक्टर का निधन हो गया है। एक्टर तेजस डी पर्वतकार(Tejas D. Parvatkar) अब इन दुनिया में नहीं रहे। संजय दत्त, अली फजल के साथ फिल्म प्रस्थानम में नजर आ चुके बॉलीवुड एक्टर सत्यजीत दुबे ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की है। 

सत्यजीत दुबे ने एक्टर तेजस डी पर्वतकार के निधन का जानकारी इंस्टाग्राम पर दी। सत्यजीत ने लिखा, 'एक और को-स्टार, दोस्त तेजस डी पर्वतकार को खो दिया। जेंटल आत्मा जो कि हमेशा अपने लिटरेचर प्यार को लेकर बातें करती थी। उनकी पर्ला ईस्ट स्टोरी, नाटक और थिएटर की बातें। तेजस डी पर्वतकार मराठी राइटर और एक्टर पीएल देशपांडे के बहुत बड़े फैन थे। हम साथ में शूटिंग कर रहे और सेट पर काफी चिल करते थे। धीरे से उनकी आवाज आती थी दुबे साहब अभी शूट में टाइम है चलो चाय-सुट्टा ब्रेक लेते हैं। भाई में आपको बहुत मिस करूंगा। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।' 

इस प्रोजेक्ट में साथ काम कर रहे थे तेजस और सत्यजीत
सत्यजीत दुबे, तेजस के साथ अपनी अपकमिंग वेब सीरीज मुंबई डायरी 26/11 की शूटिंग कर रहे थे। वेब-सीरीज मुंबई डायरीज 26/11 के निर्देशक निखिल आडवाणी हैं। इसकी कहानी साल 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमलों पर आधारित है। इसमें कोंकणा सेन शर्मा, मोहित रैना, टीना देसाई भी अहम रोल में हैं। 

इरफान खान की इस फिल्म का हिस्सा थे तेजस

तेजस डी पर्वतकार को 2012 में आई फिल्म मुंबई चा राजा में उनके अभिनय के लिए जाना जाता था। इसका निर्देशन मंजीत सिंह ने किया था। उन्होंने 2004 की फिल्म हवा आने डे और 2014 की फिल्म सनराइज में भी काम किया था। दोनों फिल्मों का निर्देशन पार्थो सेन गुप्ता ने किया था। तेजस डी पर्वतकार ने इरफान खान की 2005 की आई फिल्म दुबई रिटर्न के लिए कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में भी काम किया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर