अनुष्‍का शर्मा को भी पसंद हैं गोलगप्‍पे, प्रेग्‍नेंसी में ले रही हैं इनका लुत्‍फ - देखें फोटो

बहुत जल्द अनुष्का शर्मा मां और उनके पति विराट कोहली पिता बनने वाले हैं। इस बीच प्रेग्नेंसी के दिनों का एक्ट्रेस पूरी तरह से लुत्फ उठा रही हैं।

Anushka Sharma
अनुष्का शर्मा  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • जल्द मां बनने वाली हैं अनुष्का शर्मा
  • प्रेग्नेंसी के दिनों में ले रहीं चटाखेदार खाने का आनंद
  • सोशल मीडिया पर शेयर किया गोलगप्पे खाने का वीडियो

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के इस महीने पहले बच्चे के साथ माता-पिता बनने की उम्मीद कर रहे हैं। अभिनेत्री अपने पति के साथ शहर में डॉक्टर के क्लिनिक का दौरा भी करती रहती हैं। अब, अभिनेत्री ने अपने जीवन के बारे में एक अपडेट साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का सराहा लिया।

एक्ट्रेस ने अपनी पानपुरी की खाने की इच्छा को पूरा करने का फैसला करते हुए फैंस के साथ भी इस जानकारी को शेयर किया है। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उसी की एक तस्वीर पोस्ट की। एक नजर अनुष्का के पोस्ट पर।

इस बीच, बॉम्बे टाइम्स के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, अभिनेत्री ने साझा किया कि वह अपनी डिलीवरी के बाद काम फिर से शुरू करेगी। अनुष्का ने यह भी कहा है कि वह घर पर उनके बच्चे और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन लाने की कोशिश करेंगी।

फिलहाल एक्ट्रेस की ओर से अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा किया जाना बाकी है। वह आखिरी बार आनंद एल रॉय की 'जीरो' फिल्म में शाहरुख खान व कैटरीना कैफ के साथ नजर आई थीं। यह फिल्म दिसंबर 2018 में रिलीज हुई थी।

अनुष्का शर्मा के इस पोस्ट के बीच बता दें कि प्रेग्नेंसी के दौरान गोलगप्पे खाते हुए कुछ सावधानियों का भी खास ध्यान रखा जाना जरूरी है। गर्भावस्था के नाजुक समय में पानी पुरी साफ सुथरी जगह पर ही खाई जानी चाहिए। इसके अलावा गोलगप्पे का पानी ज्यादा मसालेदार होना भी सेहत संबंधी परेशानी खड़ी कर सकता है। 

पानी के ज्यादा मसालेदार होने से पेट खराब होने की संभावना रहती है और प्रेग्नेंसी के दौरान ऐसा होना ठीक नहीं है। ऐसे में गर्भवती महिलाएं कम ही पानी पीएं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर