Throwback: शिल्पा शेट्टी की शादी के बाद महीनों तक डिप्रेशन में थीं शमिता शेट्टी, छोड़ दिया था बिग बॉस

शिल्पा शेट्टी बहन शमिता शेट्टी के काफी करीब हैं। शमिता शेट्टी ने राज कुंद्रा प्रकरण में भी शिल्पा शेट्टी को सपोर्ट कर रही हैं। जानिए जब शिल्पा की शादी के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं शमिता शेट्टी।

Shilpa Shetty, Shamita Shetty
Shilpa Shetty, Shamita Shetty 
मुख्य बातें
  • शमिता शेट्टी अपनी बहन शिल्पा शेट्टी का सोशल मीडिया पर सपोर्ट कर रही हैं।
  • शमिता शेट्टी शिल्पा शेट्टी की शादी के बाद डिप्रेशन में चली गईं थीं।
  • शिल्पा शेट्टी की शादी के लिए शमिता शेट्टी ने बिग बॉस 3 छोड़ दिया था।

मुंबई. शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों पोर्न फिल्म मामले में पुलिस की हिरासत में हैं। वहीं, शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया। शिल्पा शेट्टी को उनकी बहन शमिता शेट्टी ने उनका सपोर्ट किया है।  लेकिन, क्या आप जानते हैं कि शिल्पा शेट्टी की शादी के बाद शमिता शेट्टी डिप्रेशन में चली गई थीं। 

शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में राज कुंद्रा से शादी की थी। उस वक्त शमिता शेट्टी बिग बॉस 3 के घर में थीं। हालांकि, शिल्पा शेट्टी की शादी के लिए उन्होंने ये शो छोड़ दिया था। साल 2016 में शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और शमिता शेट्टी द कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे। इस दौरान शमिता शेट्टी ने अपनी लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर की थी। शमिता ने कहा था कि शिल्पा की शादी के बाद एक महीने तक वह डिप्रेशन में रही थीं।

Watch: Shilpa Shetty shares an endearing post for sister Shamita Shetty on her birthday | Hindi Movie News - Times of India

डिप्रेशन में थीं शिल्पा शेट्टी
शमिता शेट्टी ने कहा, 'मैं खुश थी जब राज और शिल्पा शेट्टी की शादी हुई थी। मैं एक महीने तक डिप्रेशन में रही थीं क्योंकि, जब शिल्पा शेट्टी घर पर थीं तब हम खूब हंसा करते थे। हम उसे मिस करते थे। इसी एपिसोड में कपिल शर्मा ने राज कुंद्रा से पूछा था कि आप बिना कुछ किए ही पैसे कैसे कमा लेते हैं।  शिल्पा शेट्टी ने कहा, 'ये गलतफहमी है। ये बहुत ज्यादा मेहनत करते हैं। ये इतने मेहनती हैं कि मैं आपको बता नहीं सकती हूं।' 

सोशल मीडिया पर किया था सपोर्ट 
सोशल मीडिया पर शमिता शेट्टी ने शिल्पा शेट्टी को सपोर्ट किया था। शमिता शेट्टी ने शिल्पा शेट्टी के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा,  'आई लव यू मुनकी और मैं तुम्हारे साथ हर अच्छे और बुरे में साथ रहूंगी।'

Shamita Shetty Reacts to Her Failed Bollywood Career, Living Off Shilpa Shetty And Working on TV | India.com

राज कुंद्रा केस की बात करें तो कोर्ट ने राज कुंद्रा और उनके सहयोगी रयान थोर्पे की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने राज कुंद्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर